देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ गया है। चीन में कोरोना विस्फोट ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया है। हालात बेकाबू हूं उससे पहले केंद्र और सभी राज्य सरकारों अलर्ट मोड में आ गई हैं। भारत में कोरोना के BF.7 वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटे में यानी शुक्रवार को कोरोना के 163 नए मामले सामने आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के वर्तमान हालातों पर बैठक की है। वहीं राज्य सरकारें भी अपने यहां बैठक कर हालात पर चर्चा कर रही हैं। इसी बीच कई राज्यों ने नए प्रोटोकॉल जारी कर दिए हैं। आइये जानते हैं किस राज्य की कोरोना को लेकर एडवाइजरी क्या है।
दिल्ली
कोरोना के हालत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कोरोना फैलता है तो हम इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि 928MT ऑक्सीजन स्टोर कर लिया गया है। हमारे पास 6000 सिलेंडर और 380 एम्बुलेंस तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जा रही है।
यूपी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की और निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाकर जाएं। ताजमहल देखने आ रहे पर्यटकों का कोविड टेस्ट शुरू हो गया है। वहीं कोरोना प्रभावित देशों से आ रहे लोगों का एयरपोर्ट पर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।
बिहार
बिहार सरकार ने भी सूबे में संक्रमण से बचाव के लिए काम शुरू कर दिया है।अस्पताल अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सर्दी-खांसी, बुखार पीड़ित और सांस फूलने वाले मरीजों की अनिवार्य रूप से जांच की जाए। सभी अस्पतालों को हर दिन की जांच रिपोर्ट विभाग को देनी होगी है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि पॉजिटिव मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी रखनी है।
उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी कोरोना के हालातों पर चर्चा की है। उन्होंने राज्य में बूस्टर डोज के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं और मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों को बूस्टर डोज लेने के लिए मोटिवेट किया जाए।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश भी कोरोना को लेकर अलर्ट हो गया है। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने बिना देरी गुरुवार को कोविड की स्थिति पर एक अहम बैठक की और मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए।
पंजाब
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। पंजाब में कोई नई गाइडलाइंस नहीं जारी की गई लेकिन लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है। केरल सरकार ने कोरोना को लेकर अपने निवासियों को अलर्ट कर दिया है।
