हेल्थ

वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी हो सकता है COVID-19, इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती न करें

  • Edited by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 9, 2022, 09:39 AM IST

Covid 19 Symptoms: वैक्सीन धारक पर कोरोना के गंभीर प्रभाव पड़ने का खतरा कुछ हद तक कम हुआ है लेकिन दोनों डोज लगने के बाद भी कोविड होने का खतरा बना रहता है। कुछ लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Image

वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी हो सकता है COVID-19, इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती न करें

Covid 19 Symptoms: कोरोना महामारी के रूप में, बीते दो साल देश और दुनिया दोनों पर काफी घातक साबित हुए हैं। और अब फिर से स्थिति तेजी बिगड़ती नजर आ रही है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 के कुल 4,46,53,592 केसेस दर्ज किए जा चुके हैं। और वहीं रोजाना देश में करीब 1,326 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की जा रही है। इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा किया कि देश में कोविड के सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर पिछले 24 घंटों में 17,912 हो गया है। 8 नए लोगों की मृत्यु के साथ मरने वालों की कुल संख्या 5,29,024 हो चुकी है।

अब समस्या ये है कि, कोविड-19 की ये नई वेव लोगों को तब संक्रमित कर रही है। जबकि वे पहले ही वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं। हालांकि वैक्सीन धारक पर बीमारी के गंभीर प्रभाव पड़ने का खतरा कुछ हद तक कम हुआ है। लेकिन इसे पूरी तरह से खत्म कर पाना अभी तक मुमकिन नहीं हो पाया है। अब ऐसे में कब किसके शरीर पर वायरस कैसे प्रहार करेगा, ये कहना मुश्किल है। इसलिए खुद को बचाना बहुत जरूरी है, ऐसा करने के लिए आपको बीमारी के लक्षणों पर नजर रखनी होगी तथा समय रहते इलाज भी सुनिश्चित करना होगा।

इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

वैक्सीन (Covid Vaccine) के सभी डोज लगवा लेने का मतलब ये हरगिज नहीं है कि, आप कोविड-19 से दोबारा कभी संक्रमित होंगे ही नहीं। हालांकि इससे SAR-COV-2 वायरस से संक्रमित होने पर, नजर आने वाले गंभीर इफेक्ट्स कुछ हद तक कम हुए हैं। इसलिए वैक्सीन लगने के बाद भी, आप कोविड से संक्रमित हो सकते हैं। तथा आप में कुछ माइल्ड से लेकर मोडरेट लक्षण दिख सकते हैं। वहीं कुछ लोगों में गंभीर लक्षण भी देखे जा सकते हैं।

  • एक हालिया स्टडी में इस बात का पता लगाया गया है कि, जिन लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है। उनमें ब्रेकथ्रू कोविड के लक्षण दिखने की संभावना अधिक होती है।
  • स्टडी में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि, कुल 74 प्रतिशत कोरोना के मामले उन मरीजों में पाए गए हैं। जिन्हें Pfizer/BioNTech, Moderna या फिर Johnson & Johnson की वैक्सीन लगी है। संक्रमितों में माइल्ड से लेकर मॉडरेट लक्षण देखने को मिले हैं।
  • रिसर्च में करीब 39 लोगों की जांच की गई थी। जिनमें से 16 वैक्सीनेटेड होने के बावजूद कोविड पॉजिटिव थे। वहीं 23 जिनकी रिपोर्ट्स नेगेटिव आई थी।

वैक्सीन धारक में कोविड के इस तरह के लक्षण देखे जा सकते हैं, इन्हें नजरअंदाज न करें –

  • गला खराब होना
  • नाक बहना
  • खांसी-जुकाम
  • छींक
  • घरघराहट (सांस लेते वक्त आवाज आना)
  • बुखार
  • सांस लेने में दिक्कत
  • छाती में दर्द
  • स्वाद और सुगंध चले जाना
अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आते हैं। तो जरूरी है कि आप तुरंत आइसोलेट होकर, अपना इलाज शुरू करदें। ऐसा करने से बीमारी के और ज्यादा घातक होने की संभावना कम होगी। तथा दूसरों को भी इसके द्वारा संक्रमित होने खतरा कम हो जाएगा।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article