हेल्थ

Corona new variant symptoms: सर्दी-सिरदर्द भी हो सकते हैं कोरोना के लक्षण, देखें नए वेरिएंट की पहचान कैसे करें

Corona Symptoms (कोरोना के लक्षण): कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा इन दिनों सभी को परेशान कर रहा है। ऐसे में इस नए स्ट्रेन की समय रहते पहचान करना जरूरी है, यहां देखें कोरोना के नए लक्षण क्या हैं। कोरोना का नया वेरिएंट कितना खतरनाक है, कोविड की पहचान और इलाज कैसे करें।

Image

Corona new variant symptoms in hindi corona new cases common symptoms in india covid strain jn 1

Corona New Variant Symptoms in Hindi: दिल्ली समेत देश के कई बड़े राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट के दस्तक दी है, और लगातार कोरोना के इस स्ट्रेन से जुड़ी खबरे और जानकारियां सामने आ रही हैं। हालांकि स्थिति जैसी भी हो, हर किसी को बीमारी का खतरा बढ़ने से पहले अपना और अपने परिवार का बचाव करना ही चाहिए। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है, कोरोना के इस वेरिएंट की पहचान करना। कोविड के नए वेरिएंट का नाम JN.1 है, जिसका असर ओमिक्रॉन के दूसरे वेरिएंट्स की तरह ही हल्का रहा है। हालांकि बावजूद इसके सावधानी बरतने की जरूरत है, इसलिए यहां देखें कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण क्या हैं।

कोरोना के लक्षण, Symptoms of Corona New Variant

हालिया जानकारी के मुताबिक निम्न कोरोना के नए वेरिएंट के कुछ शुरुआती और आम लक्षण हैं -

1. सिरदर्द

2. गैस की दिक्कत

3. गले में खराश

4. गला दर्द करना

5. बुखार

6. नाक बहना

7. सांस लेने में दिक्कत

कोरोना से बचाव कैसे करें?

हालांकि स्थिति फिल्हाल जैसी भी हो, समय रहते आपको अपना और परिवार का बचाव करना ही चाहिए। वैसे भी सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होती है, ज्यादा बीमारियों की चपेट में आने का रिस्क रहता है। इसलिए कोरोना समेत अन्य गंभीर बीमारियों के रिस्क को कम करने के लिए, आपको भी अपना चेकअप करवाना चाहिए तो देसी घरेलू नुस्खों को भी फॉलो करना चाहिए। इसी के साथ साथ कोरोना से जंग में आपको पहले की तरह ही अभी बार बार अपने हाथ धोने चाहिए, गंदे हाथों को मुंह में न डाले, सांस लेने की दिक्कत होने पर भांप लें, सर्दी या जुकाम की शिकायत में डॉक्टर को दिखाएं, साथ ही कोशिश करें की आपको सर्दी न ही हो। वहीं अगर कोई व्यक्ति इस तरह की बीमारी के जुझ रहा है, तो उसके डायरेक्ट संपर्क में आने से भी बचे, खासतौर से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रखें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article