Foods To Avoid at night: अक्सर हम लोगों से सुनते हैं कि दिन का नाश्ता सबसे अहम भोजन होता है। इसलिए इसे भरपूर मात्रा में लेना चाहिए। वहीं यह भी बताया जाता है कि रात को कुछ चीजों को खाना नहीं वर्जित है। इसके साथ ही रात के खाने को हमेशा हल्का ही रखना चाहिए और आधी रात को भूख लगने पर उठकर खाने से बचना चाहिए। दरअसल, रात को सोने से पहले कुछ चीजों को खाने से हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इन गलत आदतों को अपनाने वाले लोगों के सीने में जलन, गैस की समस्या, अनिद्रा की शिकायत और वजन बढ़ने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
मसालेदार और चिकना भोजन नुकसानदायक
रात्रि के भोजन में अधिक चिकना, तला-भूना और मसालेदार खाना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा मीट या चिकन, पनीर, चीज जैसी प्रोटीन वाली चीजों को भी रात में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि सोते वक्त हमारे शरीर का पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे हमें सोने में भी परेशानी आती है। अगर आप कभी-कभार इन्हें खा भी लेते हैं तो तुरंत लेटने के बजाय टहले की कोशिश करें।
रात को दही-सलाद खाने से से बचें
हरी सब्जियां, सलाद, केला, सेब जैसे कई फल और दही जैसी चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। लेकिन इन्हें कभी भी रात में नहीं खाना चाहिए। वेजिटेबल्स और फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हमारे डाइजेशन सिस्टम को धीमा कर देता है। ठीक इसी तरह रात में दही का सेवन करने से भी हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इसलिए इन सभी चीजों को रात में नहीं खाना चाहिए।
फास्ट फूड करें इग्नोर
जो लोग अपनी ज्यादातर रातें पार्टी या बाहर खाने में गुजारते हैं। उन्हें हमेशा पाचन संबंधी परेशानियां होती रहती हैं, जिसका कारण है कि बाहर खाने वाले लोग ज्यादातर मसालेदार जंक फूड खाना पसंद करते हैं, जिसे पचाने में हमारे पाचन तंत्र को काफी मेहनत और मशक्कत करनी पड़ता है। इसलिए रात में पिज़्ज़ा, पास्ता, नूडल्स जैसी चीजों को इग्नोर करना चाहिए।
रात में शराब का सेवन
यही नहीं बल्कि रात में शराब का सेवन करना भी हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। यह हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित तो करता ही है इसके साथ ही हमारी नींद में भी खलल डालने का काम करता है। वहीं, रात में अल्कोहल लेने वालों का वजन सामान्य लोगों की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)
