हेल्थ

रोजाना सामने आ रहे कैंसर के 150 से ज्यादा मामले, ये चीज बन रही लोगों की मौत की वजह, शोध में हुआ चौकाने वाला खुलासा

Cigarette Cause of Cancer : हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि हर रोज 160 लोग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। जिसका कारण सिगरेट का धुंआ हमारी सेहत के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है रिपोर्ट में विस्तार से..

Image

Cigarette causes of Cancer

Photo : iStock

सिगरेट पीना हमारी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है आप इस बात का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि यदि आप रोजाना 1 डिब्बी सिगरेट पीते हैं, तो इससे आपके फेफड़ों को 200 एक्सरे के बराबर नुकसान होता है। सिगरेट का धुंआ हमारे शरीर के लिए धीमा जहर का काम करता है, जो धीरे-धीरे हमारे शरीर को नष्ट कर देता है। हाल ही में जारी एक हेल्थ आंकड़े के अनुसार, हर दिन 160 लोग कैंसर के मरीज बन रहे हैं, जिसके पीछे धूम्रपान एक बड़ा कारण है। आइए जानते हैं क्या है पूरी रिपोर्ट?

कहां हुआ शोध

कैंसर रिसर्च यूके की हालिया एक स्टडी में धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए सावधान करने वाली बात सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि ब्रिटेन में रोजाना लगभग 160 कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं, जिसका कारण धूम्रपान सामने आ रहा है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो ब्रिटेन में हर साल लगभग 58 हजार कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। कैंसर के इस तेजी से बढ़ते मामले काफी चिंता का विषय बने हुए हैं।

सिगरेट है कैंसर का मुख्य कारण

शोध में यह बात भी सामने आई है कि इतनी तेजी से बढ़ते कैंसर का मुख्य कारण धूम्रपान है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हर सात में से एक कैंसर का मामला धूम्रपा के कारण सामने आ रहा है। इसके बाद भी सिगरेट पीने वालों की संख्या में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है।

रिकॉर्ड मामले हुए दर्ज

कैंसर रिसर्च यूके की रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में 57हजार से ज्यादा कैंसर के मामले रिकॉर्ड किए गए। जो 2003 के कुल 49 हजार मामलों से लगभग 17% ज्यादा है। इसके साथ ही साल 2013 में ब्रिटेन में 56 हजार कैंसर के मामले रिकॉर्ड किए गए थे। जिससे साफ है कि यूके में हर साल कैंसर का खतरा गंभीर होता जा रहा है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article