हेल्थ

Cholesterol Levels: आपके शरीर में कितना कोलेस्ट्रॉल होना चाहिए? कितना खतरनाक माना जाता है?

Health Tips in Hindi: जब आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट है जो लिवर के द्वारा बनाया जाता है। अधिक मात्रा में जंक फूड, फ्राइड फूड खाने से कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा हो जाता है, आइये जानते हैं शरीर में कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल लेवल-

Image

हाई कोलेस्ट्रॉल कितना होता है? (Image: Canva)

Health Tips in Hindi : खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण कई बीमारियां होती हैं। गलत खान-पान से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। जब आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल मूलतः दो प्रकार का होता है। इनमें हाई डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (HDL) और खराब कोलेस्ट्रॉल, लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (LDL) शामिल हैं।

कोलेस्ट्रॉल क्या है?

कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट है जो लिवर द्वारा बनाया होता है। जब शरीर में फैटी भोजन, जंक फूड का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है तो ये नसों में जमा हो जाते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से काम नहीं करता है। इससे हृदय में ब्लड की आपूर्ति कम हो जाती है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

LDL का खतरनाक स्तर?

एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल 100 मिलीग्राम/डीएल से कम होना चाहिए। अगर इसमें बढ़ोतरी होती है तो सावधान रहने की जरूरत है। 130 mg/dL या इससे अधिक के कोलेस्ट्रॉल स्तर को सीमा रेखा माना जाता है। यदि यह 190 mg/dL से अधिक है, तो इसे बहुत खतरनाक माना जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देता है।

शरीर में कितना HDL होना चाहिए?

मानव शरीर में एचडीएल का कम होता स्तर अच्छा नहीं है। शरीर में एचडीएल का स्तर 60 मिलीग्राम/डीएल या इससे अधिक होना चाहिए। 40 मिलीग्राम/डीएल या उससे कम का स्तर बहुत कम माना जाता है।

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का क्या कारण है?

खराब कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ने के दो कारण हैं। पहला गलत खान-पान और दूसरा शारीरिक गतिविधियों की कमी। मूलतः हम दिन भर में जो कुछ भी खाते हैं उसे पचाने की आवश्यकता होती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो शरीर में चर्बी बढ़ सकती है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article