हेल्थ

केरल में अब इस बीमारी ने मचाया आतंक, 26 साल के व्यक्ति की हुई मौत, जानें क्या हैं बचाव के उपाय

केरल सरकार के स्वास्थ्य विभाग की मानें तो राज्य की राजधानी के पास एक साथ लगभग 20 लोगों में एक गंभीर बीमारी के लक्षण देखने को मिले हैं। जिसका पता लगाने के लिए विभाग ने सैंपल कलेक्ट करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इसके चलते एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। आइए जानते हैं, क्या है बीमारी और कैसे करें बचाव?

Image

Cholera Outbreak in Kerala

Photo : iStock

भारत के राज्य केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम जिले में हैजा का प्रकोप देखने मिला है। जहां इसके चलते एक 26 वर्षीय नौजवान की मौत भी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मामला राजधानी तिरुवनंतपुरम के नेय्याट्टिनकारा में स्थित एक निजी देखभाल गृह का है। जहां इस व्यक्ति को सोमवार के दिन गंभीर उल्टी और दस्त की शिकायत हुई जिसके बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हालांकि शुरुआत में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा था, लेकिन इसकी होम केयर से बाद में 2 और लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां की गई जांच में इन सभी को हैजा की पुष्टि की गई है। इसके बाद लगभग 10 और लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनमें इस तरह के ही लक्षण दिख रहे थे। इस तरह कुल मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है।

रोकथाम के लिए उठाए कदम

केरल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नेय्याट्टिनकरा इलाके में बीमारी की रोकथाम के उपाय तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे दिए गए हैं। वहीं जिन लोगों में हैजा के समान लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उनका भी एहतियात के तौर पर इलाज का इंतजाम किया जा रहा है।

कैसे फैलता है हैजा?- How does cholera spread?

हैजा या कॉलेरा का संक्रमण काफी तेजी से फैलने वाला एक रोग है, जो अधिकांश दूषित पानी या खाने की वजह से फैलता है। हैजा का बैक्टीरिया ज्यादातर गंदे पानी में होता है। इसके कारण दक्षिण एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में हैजा हर साल फैलते हुए देखा जाता है।

हैजा से बचाव के उपाय - Cholera Prevention Tips

  • अपने हाथों को बिना धोए कुछ भी खाने से बचें।
  • अपने आसपास सफाई का ख्याल रखें।
  • पीने के पानी को हमेशा उबालकर प्रयोग करें।
  • बाजार का खुला खाना बिल्कुल बंद कर दें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article