Chaitra Navratri Foods That Beat Fatigue: नवरात्रि में उपवास के दौरान लोग ज्यादातर समय खाली पेट रहते हैं। वे काफी-काफी देर पानी तक का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि फास्टिंग का अर्थ खाली पेट या भूखे रहना नहीं होता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी की कमी और दिनभर थकान महसूस करते हैं। इसका एक बड़ा कारण डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी भी हो सकता है। ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें व्रत के दौरान खाया जा सकता है। ये स्वस्थ होती हैं और शरीर में एनर्जी को बनाए रखने में भी मदद करती हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि व्रत के दौरान ऊर्जावान कैसे रह सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। अगर आप भी व्रत के दौरान अक्सर बहुत ज्यादा थकान महसूस करते हैं, तो इस लेख में हम आपको व्रत के दौरान खाए जाने वाले कुछ ऐसे फूड्स बता रहे हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में आपकी मदद करेंगे।
नवरात्रि व्रत में थकान और कमजोरी से बचने के लिए खाएं ये चीजें
1. केला
व्रत के दौरान आप 2 केले ले सकते हैं। तुरंत और लंबे समय तक एनर्जेटिक रहने के लिए आप केले को टुड़ों में काटकर, इसके ऊपर 1-2 चम्मच शहद डालकर खा सकते हैं।
2. फलों का रस
इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इनमें प्राकृतिक शुगर होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है। इसलिए थकान महसूस होने पर फलों का जूस पीने से आपको फायदे मिलेगा। आप मिक्स फलों का जूस पी सकते हैं।
3. व्रत वाले आलू खाएं
आलू कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड है। यह शरीर में एनर्जी को बनाए रखने और पेट को लंबा समय तक भरा महसूस कराने में मदद कर सकता है। आप आलू की चाट बनाकर भी खा सकते हैं।
4. नारियल पानी पिएं
यह एक प्राकृतिक और सबसे शुद्ध ड्रिंक्स में से एक है, जिसका सेवन व्रत के दौरान बिना किसी संकोच के पी सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने और हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं।
5. लस्सी पिएं
व्रत के दौरान आप दही, नट्स और ड्राई फ्रूट्स की लस्सी बनाकर पी सकते हैं। यह स्वादिष्ट रिफ्रेशिंग ड्रिंक पेट को स्वस्थ रखने ेमं भी मदद करेगी। आप एनर्जेटिक रहने के लिए इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
