हेल्थ

Hepatitis B: बच्चों में होने वाला हेपेटाइटिस बी हो सकता है खतरनाक, जानें इसके घरेलू उपाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 01:40 PM IST

Hepatitis B Causes And Symptoms: हेपेटाइटिस बहुत खतरनाक बीमारी है। बच्चों में यह बीमारी अक्सर जानलेवा साबित होती है। ऐसे में शुरुआती लक्षणों को देखने के तुरंत बाद इस बीमारी को दूर करने के लिए सही इलाज किया जाना चाहिए।

Image

Hepatitis B Causes And Symptoms

KEY HIGHLIGHTS
  • इन्फेक्टेड व्यक्ति के रक्त के माध्यम से फैलता है हेपेटाइटिस बी
  • नशीली दवाओं के सेवन से भी फैसला है हेपेटाइटिस बी का इन्फेक्शन
  • इन्फेक्टेड इंसान की रोज मर्रा की चीजों को शेयर करने से भी फैल सकता है

Hepatitis B Causes And Symptoms: हेपेटाइटिस बी नाम की बीमारी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये बीमारी लिवर में इंफेक्शन की वजह से होती है। खून के जरिए ये इंफेक्शन पूरे शरीर में फैलने लगता है। ये बहुत ही खतरनाक बीमारी होती है। कई बार ये बीमारी मौत का भी कारण बनती है। हालांकि, शुरुआती लक्षणों को देखकर ही यदि इसका सही से उपचार कराया जाए, तो इससे बचा जा सकता है। इसके लिए ये जानना जरूरी होता है कि हेपेटाइटिस बी क्यों होता है, इसके कारण क्या होते हैं और इसके बचाव के क्या उपाय हैं। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं हेपेटाइटिस बी के बारे में कुछ जरूरी बातें-

हेपेटाइटिस बी होने के कारण :

मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार

– इन्फेक्टेड व्यक्ति के रक्त, वीर्य के संपर्क में आने से

– नशीली दवाओं के सेवन से फैलता है हेपेटाइटिस बी का इन्फेक्शन

– इंफेक्टड सुई के इस्तेमाल से, यह सुई टैटू बनाने वाली भी हो सकती है

– इन्फेक्टेड इंसान की रोज मर्रा की चीजों को शेयर करने से भी हो सकता है हेपेटाइटिस बी का इंफेक्शन

जानिए शुरूआती लक्षण :

– तेज बुखार आना.

– जोड़ों में दर्द होना.

– शरीर में थकान होना.

– जी मिचलाना और उल्टी होना.

– भूख ना लगना.

– पेट में दर्द और पेशाब का रंग गहरा होना.

– पीलिया या स्किन में पीलापन होना.

– आंखों में सफेदी होना.

हेपेटाइटिस बी के घरेलू उपाय

मिल्क थिसल टी बैग

एक कप गर्म पानी में थोड़ा सा मिल्क थिसल टी बैग डालें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके पिएं। इस पानी को दिन में दो बार पिएं। इसे हेपेटाइटिस बी के इलाज में फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप खाने में लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अदरक का सेवन भी हेपेटाइटिस बी के इलाज में फायदेमंद होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article