हेल्थ

Cassava Flour: पाचन के लिए बेहतर से कसावा का आटा, डायबिटीज से भी दिलाएगा राहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 11:06 PM IST

Cassava Flour: कसावा का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर कसावा के आटे के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इस आटे का इससे भी बड़ा गुण ये है कि ये आटा ग्लूटन-फ्री होता है।

Image

डायबिटीज में फायदेमंद होता है कसावा का आटा

KEY HIGHLIGHTS
ग्लूटन फ्री होता है कसावा का आटा

कसावा के आटे में मौजूद होते हैं फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स

डायबिटीज कंट्रोल करने में कारगर होता है कसावा


Cassava Flour: कसावा के आटे के बारे में शायद ही आपमें से कुछ लोगों ने सुना होगा। यह एक ऐसा आटा है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। कसावा का ओरिजन मुख्य रूप से साउथ अमेरिका और मेक्सिको से है, जहां बेकिंग के इस आटे का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। इस आटे से पास्ता, नूडल्स भी बनाए जाते हैं। आको जानकर हैरानी होगी कि कसावा का आटा बढ़ते शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत कारगर होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कसावा के आटे के फायदों और पोषक तत्वों के बारे में, तो चलिए जानते हैं।

पोषक की मात्राकसावा का आटा रेग्यूलर आटे का एक विकल्प होता है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। इस आटे का इससे भी बड़ा गुण ये है कि ये आटा ग्लूटन-फ्री होता है, जिसकी वजह से शरीर में शुगर पार्टिकल्स जमा नहीं होते हैं। इसकी वजह से शरीर में शुगर लेवल सही मात्रा में बना रहता है।

शूगर लेवल को करे कंट्रोल

कसावा का आटा ग्लूटेन फ्री होता है, जिस वजह से ये शरीर में शुगर के पार्टिकल्स को जमने नहीं देता है। ऐसे में यदि नियमित रूप से कसावा के आटे का सेवन किया जाए, तो इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज से राहत पाई जा सकती है और डायबिटीज से होने वाली और समस्याओं से भी आराम मिलता है।

स्ट्रेस को कम करे

कसावा के आटे में फिनोलिक, कैरोटिनॉइड और विटामिन सी जैसे एंटी आक्सीडेंट होते हैं। इन सभी एंटीआक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से कसावा का सेवन करने से सिरदर्द और स्ट्रेस होता है। इसलिए इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप कसावा के आटे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article