हेल्थ

छाछ vs लस्सी, गर्मियों में कौन सी ड्रिंक पीने से मिलते हैं ज्यादा फायदे- यहां जानें कौन सी ड्रिंक देती है जबरदस्त कूलिंग

Buttermilk vs Lassi Which is Healthier: लस्सी और छाछ दोनों ही गर्मियों में सेहतमंद रहने का स्वादिष्ट और बहुत ही हेल्दी तरीका है। लेकिन बहुत से लोग अक्सर इस असमंजस में रहते हैं कि आखिर दोनों में कौन सी ड्रिंक ज्यादा लाभकारी होती है? यहां जानें किसका सेवन होता है अधिक लाभकारी।

Image

Which Is Healthier In Summer Buttermilk Or Lassi

Buttermilk vs Lassi Which is Healthier: गर्मी में के दिनों में ठंडी-ठंडी छाछ और लस्सी से बेहतर शायद ही कोई ड्रिंक हो सकती है। दोनों ही शरीर को भरपूर ठंडक देती हैं और कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होती हैं। इनमें प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, प्रोटीन और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ये आंतों को स्वस्थ रखते हैं और गर्मी को मात देते हैं। इन्हें पीने के बाद व्यक्ति को काफी कूल और रिलैक्स महसूस होता है। गर्मियों में यह सेहतमंद रहने का स्वादिष्ट और बहुत ही हेल्दी तरीका है। लेकिन बहुत से लोग अक्सर इस असमंजस में रहते हैं कि आखिर दोनों में कौन सी ड्रिंक ज्यादा लाभकारी होती है? किस ड्रिंक को पीने से शरीर को ज्यादा ठंडक मिलती है? आपको बता दें कि दोनों ही ड्रिंक दही से तैयार की जाती हैं। लेकिन दोनों के ही गुण और फायदे अलग-अलग हो सकते हैं। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

गर्मी में छाछ पीना ज्यादा फायदेमंद है या लस्सी - Which Is Healthier In Summer Buttermilk Or Lassi

भले ही दोनों ही ड्रिंक को दही से बनाया जाता है, लेकिन दोनों को ही बनाने का तरीका अलग है। छाछ की बात करें, तो दही में पानी मिलाकर इसे पतला किया जाता है। साथ ही, कुछ गर्म मसाले भी डालें जाते हैं। पानी डालने की वजह से इसकी तासीर काफी ठंडी होती है। वहीं, लस्सी की बात करें तो इसे दही के साथ कई तरह के फल और ड्राई फ्रूट के साथ तैयार किया जाता है। दोनों का सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं जैसे,

  • गर्मी में लू से बचाव होगा
  • पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगी।
  • शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
  • शरीर में कमजोरी और थकान नहीं होगी।
  • हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत बनेंगे।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए दोनों ही ड्रिंक लाभकारी हैं
  • इम्यूनिटी मजबूत होगी और संक्रमण से बचाव होगा।
  • गर्मियों में ठंडा रहेंगे और कम बीमार पड़ेंगे।

छाछ पीने से शरीर को ज्यादा ठंडक मिलती है या लस्सी से?

शरीर को कूल और रिलैक्स रखने में दोनों ही ड्रिंक लाभकारी साबित हो सकती हैं। लेकिन कुछ हद तक छाछ लस्सी से अधिक ठंडक प्रदान कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दही की तासीर गर्म होती है, लेकिन जब छाछ बनाई जाती है, तो इसमें खूब पानी मिलाया जाता है, जिससे इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। लेकिन लस्सी को गाढ़ा-गाढ़ा पीना ही पसंद करते हैं। इसमें पानी कम मिलाते हैं। बस इसमें फल और ड्राई फ्रूट्स ही डाले जाते हैं। ऐसे में छाछ ज्यादा ठंडक प्रदान कर सकती है। लेकिन पानी मिलाने की वजह से इनका पोषण काफी कम हो जाता है। ऐसे में सही तरीका यही है कि आप गर्मियों में दोनों का आनंद लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article