हेल्थ

Bottle Guard: जूस पीने के बजाए लौकी को पकाकर ही खाएं, वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 18, 2023, 11:18 AM IST

Bottle Guard: लौकी सबसे ज्यादा फायदा देने वाली सबसे फेमस सब्जियों में से एक है जो खासतौर से बुखार, खांसी, दर्द और अस्थमा जैसी कई बीमारियों में मदद करती है। साथ ही लौकी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और कई तरह के विटामिन से भरपूर होती है।

Image

Bottle Guard: लौकी के जूस से जा सकती है जान!

Photo : iStock

Bottle Guard: हर इंसान के लिए आज के समय में सबसे बड़ा टॉस्क होता है कि वह फिट (How To Fit) कैसे रहे। दरअसल फिट (Fit) रहने पर ही आप स्वस्थ्य रह सकते हैं। स्वस्थ्य (Health) रहने के लिए आजकल लोग कई अलग-अलग तरह की चीजें खा रहे हैं। लौकी (Bottle Guard) भी उन्हीं चीजों में से एक है, जिसे खाकर आप हेल्दी रह सकते हैं। अभी लौकी (Lauki) का सीजन है और हर घर में लौकी आपको दिखाई देगी। दरअसल लौकी सबसे ज्यादा फायदा देने वाली सबसे फेमस सब्जियों में से एक है जो खासतौर से बुखार, खांसी, दर्द और अस्थमा जैसी कई बीमारियों में मदद करती है। साथ ही लौकी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और कई तरह के विटामिन से भरपूर होती है।

वहीं लोग लौकी को अलग-अलग तरीके से खाते हैं। कुछ लोग जहां लौकी को सब्जी के तौर पर इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कुछ लोग लौकी की पकौड़ी भी बनाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग लौकी का जूस (Lauki Ka Juice) भी पीते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लौकी का जूस पीने से जहरीली मौत भी हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार सब्जी को पके हुए के तौर पर खाना जूस की तुलना में बेहतर होता है।

लौकी के कड़वे रस से हो सकती है कई तरह की समस्याएं

स्टडी के मुताबिक लौकी के जूस में जहरीले टेट्रासाइक्लिक ट्राइटरपेनॉइड यौगिक होते हैं, जिन्हें कुकुर्बिटासिन कहा जाता है जो इसके कड़वे स्वाद और जहरीला होने का कारण बनते हैं। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक इस टॉक्सिटी के लिए कोई एंटीडोट1 नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार लौकी के कड़वे रस से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

लौकी का जूस पीने से उल्टी और जी मिचलाना, डायरिया रक्तगुल्म या खून की उल्टी हेमाटोचेज़िया से मौत हो सकती है। स्टडी 2 के अनुसार लौकी के जूस के जहरीले होने के अधिकांश लक्षण इसके सेवन के दो घंटे के भीतर दिखाई देने लगते हैं, जिसमें पेट में दर्द शुरू होता है और फिर उल्टी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार लौकी को पकाने या इसका जूस निकालने और इसे कच्चा चखने से पहले हमेशा इसका एक टुकड़ा काटकर चखें। चखने पर अगर इसका स्वाद कड़वा लगे तो इसे तुरंत फेंक दें।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article