हेल्थ

वेट लॉस के लिए ब्लैक-टी या ग्रीन-टी कौन है बेहतर? जानें कैसे सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना होगा वजन कम

ब्लैक-टी और ग्रीन-टी दोनों ही सेहत के लिए हेल्दी चाय के प्रकार हैं, लेकिन इनमें कुछ महत्वपूर्ण भी अंतर हैं। वहीं यदि आप इनका इस्तेमाल वेट लॉस के लिए करना चाहते हैं, तो आपको इनके बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि ब्लैक-टी और ग्रीन-टी दोनों में से वेट लॉस के लिए कौन ज्यादा बेहतर है?

Image

black tea vs green tea

खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज दुनिया भर में लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। मोटापा अपने साथ कई और भी तरह की समस्याएं लेकर आता है। यदि एक बार वजन बढ़ जाए तो इसे कम करने के लिए लोग डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ करते हैं। इसके अलावा कई लोग तरह-तरह की वेट लॉस ड्रिंक्स का भी इस्तेमाल करते हैं। इनमें सबसे कॉमन ब्लैक-टी और ग्रीन-टी हैं। ऐसे में यदि आप वेट लॉस के लिए ब्लैक-टी या ग्रीन-टी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे ब्लैक-टी और ग्रीन-टी आपके लिए एक वेट लॉस ड्रिंक हो सकती हैं। इसके साथ ही जानें इन दोनों में क्या है बेहतर?

वेट लॉस के लिए ब्लैक-टी

यदि आप ब्लैक टी का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए कर रहे हैं, तो आपको जान लेना चाहिए कि इसमें कैफीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो आपकी वेट लॉस में मदद कर सकती है। क्योंकि शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ने से ऊर्जा का स्तर भी बढ़ जाता है। जो आपकी कैलोरी बर्न करने में काफी मदद कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आप रोजाना 2 कप ब्लैक टी पीते हैं तो आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

वेट लॉस के लिए ग्रीन-टी

ग्रीन-टी जिसे सामान्य रुप से आप हर्बल चाय भी कह सकते हैं। आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। ग्रीन-टी में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। हाई मेटाबॉलिज्म आपकी वेट लॉस में मदद करता है। इसके साथ ही ग्रीन-टी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स तत्व आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

निष्कर्ष

लेख से स्पष्ट है कि ब्लैक-टी और ग्रीन-टी दोनों ही आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती हैं। लेकिन दोनों में चुनाव की बात आए तो एक्सपर्ट हमेशा ग्रीन-टी का चुनाव करने की सलाह देते हैं। क्योंकि ब्लैक-टी में मौजूद कैफीन वेट लॉस में मदद के साथ आपकी सेहत पर नकारात्मक असर भी डालता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article