Munakka ke fayde: दिन प्रतिदिन प्रदूषण का लेवल बढ़ता जा रहा है जिस वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हेल्दी चीजों का सेवन कर ही आप खुद को फिट रख सकते हैं। इसलिए डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर डाइट में विटमिन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में मुनक्का का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 5 मुनक्का भिगोकर खाने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। इसमें फाइबर, जिंक, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम होता है जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। बता दें 100 ग्राम मुनक्का में लगभग 26 ग्राम सोडियम, 79 ग्राम कार्ब्स, 4.5 ग्राम फाइबर, 3.3 ग्राम प्रोटीन, 62 एमजी कैल्शियम और 1.8 एमजी आयरन होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको मुनक्का खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
मुनक्का खाने के फायदे
एनीमिया
मुनक्का आयरन से भरपूर होता है। इसके सेवन से एनीमिया की समस्या दूर होती है। जो लोग एनीमिया की समस्या से जुझ रहे हैं उसे रोजाना 5 मुनक्का भिगोकर खाना चाहिए।
कब्ज के लिए
मुनक्का फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
हड्डियों के लिए
मुनक्का कैल्शियम से भी भरपूर होता है। ऐसे में नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।
हार्ट हेल्थ के लिए
नियमित रूप से मुनक्का का सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है।
