हेल्थ

Nuts for Diabetes: डायबिटीज पेशेंट्स के लिए ये 4 नट्स हैं बेहद फायदेमंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 11:29 PM IST

Nuts for Diabetes: डायबिटीज रोगियों को स्नैक्स में ड्राईफ्रूट्स को शामिल करना चाहिए। यह अनहेल्दी स्नैक्स से काफी बेहतर विकल्प हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे नट्स के बारे में बताएंगे, जो डायबिटीज रोगियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज मरीजों के लिए नट्स

Image

डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी नट्स

KEY HIGHLIGHTS
  • डायबिटीज रोगी रोजाान खा सकते हैं मूंगफली
  • डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी है पिस्ता
  • बादाम खाने से ब्लड शुगर हो सकता है कंट्रोल

Nuts for Diabetes: डायबिटीज रोगियों को अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से डायबिटीज रोगियों को अपने आहार में हरी सब्जियां, फल और नट्स को शामिल करने की जरूरत होती है। नट्स में हेल्टी फैट होते हैं, जो डायबिटीज की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज रोगियों को हार्ट डिजीज होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में उनके हृदय-स्वस्थ को बेहतर करने की जरूरत होती है। हार्ट हेल्थ को बेहतर करने के लिए मोनोअनसैचुरेटेड फैट की जरूरत होती है, जो नट्स में भरपूर रूप से पाए जाते हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए नट्स कौन से हैं?

डायबिटीज रोगी खाएं ये नट्स

बादाम है हेल्दी

कुछ अध्ययनों के मुताबिक, बादाम के सेवन से ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने और टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों में हार्ट डिजीज के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, बादाम में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है। साथ ही यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा होता है।

अखरोट खाएं

अखरोटा का सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा जैसी परेशानियों को कम किया जा सकता है। अखरोट में पाए जाने वाले गुण आपकी फूड क्रेविंग्स को दूर कर सकते हैं। साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है, जो टाइप-2 डायबिटीज की समस्याओं को कंट्रोल कर सकता है। इसके साथ ही अखरोट में फाइबर, प्रोटीन और गुड फैट होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।

पिस्ता है फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में पिस्ता जैसे ड्राईफ्रूट्स को शामिल करना चाहिए। पिस्ता फाइबर, प्रोटीन और गुड फैट का काफी अच्छा स्त्रोत है। यह लंबे समय तक आपके भूख को कंट्रोल कर सकता है। इसके साथ ही यह हैवी कार्बोहाइड्रेट स्नैक्स की तुलना में काफी बेहतर स्नैक्स हो सकता है। कुछ अध्ययनों में बताया गया है कि पिस्ता में मौजूज मोनोअनसैचुरेटेड फैट एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

खा सकते हैं मूंगफली

डायबिटीज रोगी अपने आहार में मूंगफली को भी शामिल कर सकते हैं। स्नैक्स के रूप में मूंगफली आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें हाई फाइबर और प्रोटीन होता है। साथ ही इसके नियमित रूप से सेवन करने से आप अपने शरीर में शुगर की मात्रा को काफी हद तक कम कर सकते हैं

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article