Best Drink For Weight Loss In Hindi: वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन फिर उनके शरीर की चर्बी कम नहीं होती है। उनकी निकली हुई तों आधा इंच भी अंदर नहीं होती है। अगर आप वाकई अपनी वेट लॉस जर्नी को तेज करना चाहते हैं, तो सभी तरह की फैंसी चीजें भूल जाइए। हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि हमारे खुद के किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं, जो वजन घटाने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। ये शरीर की चर्बी जलाने की रफ्तार को कई गुणा बढ़ाने में मदद करती हैं। इनका अगर सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो बिना किसी आर्टिफिशियल फैट बर्नर या सप्लीमेंट के तेजी से वजन कम किया जा सकता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटिशियन डॉ. शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही बेहतरीन मसालों के बारे में बताया है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
तेजी से वजन कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक - Homemade Drinks For Weight Loss In Hindi
1. नींबू पानी (Lemon Water)
आपने सुबह उठते ही गिलास नींबू पानी का सेवन करना है। इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुना पानी लेना है और उसमें आधा नींबू का रस निचोड़कर अच्छी तरह पी लेना है। नींबू में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और पेक्टिन फाइबर से भरपूर होता है। यह लंबे समय तक हमारे पेट को भरा रखता है और भूख नहीं लगने देता है। इससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है।
2. जीरे के पानी (Jeera Water)
रात को सोने से पहले एक छोटा चम्मच जीरा लें और इसे एक कप पानी में भिगोकर रख दें। सुबह आपको इस पानी को बिना उबाले बस छानकर पी लेना है। जीरा हमारे डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। यह ब्लोटिंग से राहत पाने में मदद करता है। साथ ही, वॉटर रिटेंशन के लिए अच्छा होता है। यह हमारे पेट में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद करता है। बैली फैट को अंदर करता है।
3. अलसी का पानी (Flax Seeds Water)
आपको एक चम्मच अलसी के बीच को तवे पर हल्का गर्म करके भून लेना है। उसके बाद इसे ग्राइंड कर लें और एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन करें। ये भी तेजी से वजन घटाने में आपकी बहुत मदद करेगा, क्योंकि अलसी के बीज में फाइबर, विटामिन बी1, हेल्दी फैट्स जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे पेट को बहुत लंबे समय तक भरा रखते हैं और वजन घटाने में बहुत मदद करता है।
