हेल्थ

थायराइड के मरीजों लिए अमृत हैं ये सुपरफूड, Thyroid फंक्शन में सुधार के लिए हैं बेस्ट, हार्मोन भी रखते हैं बैलेंस

Best Foods For Thyroid Patient In Hindi: आज के समय में महिलाओं में थायराइड की बीमारी काफी तेजी से बढ़ रही है। यह खराब थायराइड फंक्शन के कारण होने वाली एक गंभीर बीमारी है जिसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिनकी मदद से आसानी से थायराइड फंक्शन में सुधार किया जा सकता है। यहां जानें इनके बारे में....

Image

Best Foods For Thyroid Patient In Hindi

Best Foods For Thyroid Patient In Hindi: थायराइड आजकल एक बहुत आम समस्या बन चुकी है। खासकर महिलाओं में ये परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। थकान रहना, वजन बढ़ना या कम होना, बाल झड़ना, चिड़चिड़ापन और नींद न आना- ये सभी लक्षण खराब थायराइड फंक्शन के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहना काफी नहीं होता, बल्कि सही खानपान भी बहुत जरूरी है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इन्फ्लूएंसर डॉ. वरलक्ष्मी यनमंद्रा का मानना है कि कुछ खास सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करके थायराइड को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे कुछ फूड्स भी बताए हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 सुपरफूड्स के बारे में, जो थायराइड के मरीजों के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं।

थायराइड फंक्शन में सुधार के लिए बेस्ट फूड्स - Best Foods To Improve Thyroid Function In Hindi

ब्राजील नट्स

अगर आप थायराइड से परेशान हैं, तो ब्राजील नट्स आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें सेलेनियम नामक एक खास मिनरल होता है जो थायराइड हार्मोन को बनाने में मदद करता है। आप हफ्ते में 2 से 3 बार 2 या 3 ब्राजील नट्स भिगोकर खा सकते हैं। इन्हें ज्यादा मात्रा में न खाएं, क्योंकि इनमें सेलेनियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

मखाना

थायराइड होने पर शरीर में सूजन और थकान महसूस होना आम बात है। ऐसे में मखाना एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो शरीर में सूजन कम करते हैं और एनर्जी लेवल बढ़ाते हैं। आप इसे हल्का सा भूनकर या दूध के साथ ले सकते हैं। हेल्दी स्नैकिंग के लिए मखाना एक शानदार विकल्प है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में जिंक भरपूर होता है, जो थायराइड हार्मोन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। ये हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। आप हफ्ते में 2-3 बार 1 चम्मच कद्दू के बीज खा सकते हैं। इन्हें स्मूदी, सलाद या नट मिक्स में भी शामिल किया जा सकता है।

पिस्ता

पिस्ता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें विटामिन B6 पाया जाता है जो थायराइड को रेग्युलेट करने में मदद करता है। इसे रोज 4 पिस्ता तक खाना लाभदायक हो सकता है। ये हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में सहायक होते हैं और मूड को भी बेहतर बनाते हैं।

अनार के दाने

थायराइड फंक्शन कमजोर हो जाए तो मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है। अनार के दाने इस मामले में बेहद मददगार होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे थकावट कम होती है और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है। एक कप अनार के दाने रोज खाने की आदत बनाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article