हमारे शरीर की सफाई करने का सबसे महत्वपूर्ण काम हमारा लिवर और किडनी करती है। ये दोनों ही अंग हमारे शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिससे हम कई तरह की बीमारियों से आसानी से बच पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर की सफाई करते-करते ये दोनों अंग भी बीमार हो जाते हैं। यदि इन दोनों अंगों की सफाई का उचित ख्याल न रखा जाए तो यह हमारे शरीर के लिए काफी मुश्किल पैदा कर सकते हैं। आज हम आपको शरीर की सफाई के लिए कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर की सफाई तो करते ही हैं, साथ ही ये आपके वेट को भी कंट्रोल करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ड्रिंक्स?
शरीर की सफाई के लिए ड्रिंक्स - Drinks for body cleansing in Hindi
1. नींबू और अदरक से बनी ड्रिंक
अगर आप अपने शरीर की सफाई करना चाहते हैं, तो आपको अपने घर में नींबू और अदरक से बनी ड्रिंक्स जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसे बनाने के लिए आप 1 गिलास पानी में 1 नींबू डालें, फिर उसमें 1 इंच अदरक का रस निकाल कर मिला दें। इस पानी में 1 चुटकी काला नमक मिलाकर आप सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।
2. गाजर-सेब-चुकंदर का जूस
यदि आप शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ हेल्दी भी रखना चाहते हैं, तो आपको गाजर-सेब और चुकंदर का जूस रोजाना पीना चाहिए। इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की सफाई में काफी मदद करते हैं। इससे आपके शरीर में आयरन की पूर्ति होती है, जो आपके खून को भी बढ़ाने का काम करता है।
3. जीरा वॉटर
किचन में मौजूद जीरा आपकी सेहत के लिए हीरा साबित होता है। छोटे-छोटे से ये दाने आपकी सेहत के लिए बड़े-बड़े काम कर देते हैं। यह न केवल हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। इसके लिए आप रात में 1 गिलास पानी में 2 चम्मच डाल कर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। यह आपके शरीर में जमा गंदगी को साफ करने का काम करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
