हेल्थ

रात को सोने से पहले इस तेल से जरूर करें तलवे की मालिश, दूर होंगी ये बीमारियां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 7, 2023, 11:00 AM IST

आजकल की हैक्टिक लाइफ और स्ट्रेस (stress cause) के कारण कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स होते हैं। स्ट्रेस लेवल से राहत पाने और बेहतर नींद के लिए लोग पिल्स तक का सेवन करते हैं, जिसके शरीर पर कई तरह के साइडइफेक्ट देखने को मिलते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Feet Massage

आजकल की हैक्टिक लाइफ और स्ट्रेस (stress cause) के कारण कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स होते हैं। स्ट्रेस लेवल से राहत पाने और बेहतर नींद के लिए लोग पिल्स तक का सेवन करते हैं, जिसके शरीर पर कई तरह के साइडइफेक्ट देखने को मिलते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। घरेलू नुस्खे स्ट्रेस फ्री करने में मददगार साबित होते हैं और साथ ही इसके कोई साइडइफेक्ट नहीं होते हैं। स्ट्रेस दूर करने में तलवे की मालिश बेहद फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप रोज रात को सोने से पहले तलवे की मालिश कर स्ट्रेस फ्री लाइफ पा सकते हैं।

रोज रात में तिल के तेल से तलवे की मालिश करने के फायदे | Benefits of massaging soles with sesame oil every night

तिल का तेल

तिल के तेल से तलवे (til oil massage) की मालिश करने से स्ट्रेस दूर करने में मदद मिलती है। तिल के तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह डायबिटीज और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में रोज रात को सोने से पहले जरूर करें इस तेल से मालिश।

जोड़ों के लिए

तिल के तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकता है। यह तेल आपके पैर की सूजन कर गठिया रोग में आराम दिलाता है। इसके साथ ही यह तनाव भी कम करता है। तिल के तेल में टाइरोसिन नमक अमीनो एसिड मौजूद होता है, जो सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाता है।

आंखों के लिए

आंखों की कमजोरी दूर करने में तिल का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे आंख की थकान, जलन और भारीपन की समस्या दूर होती है। इसके लिए तिल के तेल को गरम कर लें और फिर इससे तलवे की मालिश करें। इससे आंखों की रोशनी तेजी होगी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article