हेल्थ

Pregnancy Tips: मां की अच्छी सेहत से लेकर बच्चे के विकास तक, प्रेग्नेंसी में मखाना खाने से मिलते हैं ये फायदे

Pregnancy Tips प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि एक प्रेग्नेंट महिला के सही खानपान का ध्यान रखा जाए। गर्भावस्था में मखाना काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे-

Image

eating makhana in pregnancy

Pregnancy Tips: मां बनना किसी औरत की जिंदगी का सबसे खास पड़ाव है। हालांकि, ये सफर इतना आसान भी नहीं होता। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्हें लोगों से भी तरह-तरह से सुझाव मिलते हैं। एक प्रेग्नेंट महिला के लिए अपनी सेहत और डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। बच्चे के पोषण को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को अपनी प्लेट में ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान जच्चा-बच्चा को विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम युक्त आहार की जरूरत होती है। ऐसे में गर्भवती महिला को मखाना खाने की भी सलाह दी जाती है। मखाना यूं तो सेहत के लिए काफी गुणकारी है, लेकिन गर्भावस्था में इन्हें खाने से भी काफी फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में मखाने के फायदों के बारे में।

अच्छी नींद में मदद करे

प्रेग्नेंसी का एक फेस ऐसा आता है, जब महिलाओं को नींद नहीं आती है। ऐसे में मखाना खाने से अच्छी और आरामदायक नींद आने में मदद मिलती है। साथ ही, हार्मोन में बदलाव के कारण तनाव जैसी स्थितियां भी कम होती हैं। मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर के कार्य को इस तरह से नियंत्रित करते हैं कि जब भी आप सोना चाहें आपको अच्छी नींद ही मिलती है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे

महिलाओं को प्रेग्नेंसी में आमतौर पर बीपी की समस्या हो जाती है। ऐसे में मखाने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। मखाने में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा और सोडियम कम होता है, जिस वजह से ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करें

मखाना प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर के लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। मखाने में कैलोरी बहुत कम होती है और ये विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। आप इन्हें स्नैक्स टाइम पर खा सकते हैं।

बच्चे के विकास में मददगार

गर्भावस्था में मखाना खाने से बच्चे के विकास में काफी मदद मिलती है। यही वजह है कि इसे बच्चे के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की मात्रा बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article