हेल्थ

Summer Drink: गर्मियों में पिएं इन हरी पत्तियों का शरबत, इस देसी ड्रिंक को पीने से नहीं परेशान करेंगी गर्मी में ये समस्याएं

Pudina Sharbat Benefits In Hindi: पुदीना प्राकृतिक रूप से तासीर में ठंडा होता है और इसका रिफ्रेशिंग टेस्ट सभी को बहुत पसंद भी आता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस लेख में जानें गर्मियों में ठंडा रहने के लिए पुदीने का शरबत कैसे बनाएं और इसे पीने के जबरदस्त फायदे।

Image

Pudina Sharbat Benefits And Recipe

Pudina Sharbat Benefits In Hindi: गर्मियों में ठंडा महसूस करने के लिए लोग या तो दिनभर AC के सामने पड़े रहते हैं या फिर बाजार में जाकर कुछ न कुछ बर्फीली और ठंडी चीजें खाते हैं। इनमें कोल्ड ड्रिंक्स और बर्फ का सेवन सबसे आम है। लेकिन इनका अधिक सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, इनका सेवन आपको भले ही ठंडक प्रदान कर सकता है, लेकिन पचने के बाद यह शरीर में अधिक गर्मी को ट्रिगर करते हैं। वहीं, इनके बजाए आपको कुछ प्राकृतिक शरबत पिएं, तो आपको न सिर्फ ठंडक मिलेगी, बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे। गर्मियों के लिए ऐसी ही एक प्राकृतिक ड्रिंक है पुदीने का शरबत। पुदीना प्राकृतिक रूप से तासीर में ठंडा होता है और इसका रिफ्रेशिंग टेस्ट सभी को बहुत पसंद भी आता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। गर्मियों में इसे पीने के फायदे जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में जानें गर्मियों में ठंडा रहने के लिए पुदीने का शरबत कैसे बनाएं और इसे पीने के जबरदस्त फायदे।

गर्मियों में पुदीना शरबत पीने के फायदे - Pudina Sharbat Benefits In Hindi

  • गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने से रोकने में मदद करेगा।
  • गर्म हवाओं और लू की चपेट में आने से बचाएगा।
  • जिन लोगों को गर्मियों में अपच की समस्या रहती है, उनकी पाचन क्रिया दुरुस्त करेगा।
  • कब्ज वाले लोगों में बाउल मूवमेंट ठीक करेगा।
  • उल्टी-दस्त, मतली आदि की समस्या दूर करेगा।
  • गर्मियों शरीर को आंतरिक रूप से ठंडा रखेगा।
  • मस्तिष्क को शांत और रिलैक्स करेगा।
  • इसे पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  • इसे पीने से तनाव कम होता है और सिरदर्द भी दूर होता है।

पुदीना शरबत कैसे बनाएं रेसिपी - How To Make Pudina Sharbat Recipe In Hindi

पुदीना शरबत बनाना बहुत ही आसानी है। इसे बनाने के लिए आपको बस 2-3 गिलास पानी और मुट्ठी भर पुदीना लेना है। आपको एक मिक्सर ग्राइंडर में इन्हें डालना है और स्वादानुसार मिश्री डालकर अच्छी तरह पीस लेना है। बस आपका शरबत तैयार है, अब एक गिलास में शरबत डालें और ऊपर से इसमें नींबू का रस निचोड़ कर पिएं। आप चाहें, तो इसमें चुटकी भर सेंधा नमक भी मिला सकते हैं। इसे ठंडा करने के लिए 1-2 बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article