हेल्थ

Summer Drink: गर्मियों में शरीर में ठंडक भर देगी जीरे से बनी ये देसी ड्रिंक, सेहत को देगी ये कमाल के फायदे

Jaljeera Drink Benefits In Summer In Hindi: तपती गर्मी में ठंडा और सेहतमंद रहना है, तो आज से ही डाइट तो आज से जीरे से बनी इस देसी ड्रिंक का सेवन शुरू कर दें। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन क्रिया दुरुस्त करने तक इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इस लेख में इसके फायदे विस्तार से जानें।

Image

Jaljeera Drink Benefits In Summer

Jaljeera Drink Benefits In Summer In Hindi: शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो सकता है, जिसने जलजीरा न पिया हो। आज भी इस ड्रिंक को पीकर बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। यह गर्मियों के लिए एक सुपर हेल्दी ड्रिंक है। अगर आप नियमित गर्मियों में इसका सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। ये पीने में बहुत स्वादिष्ट होती है। यह गर्मियों में सेहतमंद रहने का एक बहुत ही टेस्टी तरीका है। इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है। यह आपको गर्मियों के दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखेगा। यह तपती गर्मी में भी आपको ठंडे का एहसास करा सकती है। इसे पीने के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। जलजीरा पीने के फायदे जानने के लिए आगे पढ़ें।

गर्मियों में जलजीरा पीने के फायदे - Jaljeera Drink Benefits In Summer

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, जलजीरा बनाने के लिए किचन में मौजूद देसी सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। इसमें प्रयोग होने वाली चीजें जैसे जीरा, पुदीना, इमली, नींबू पानी, सेंधा नमक और धनिया आदि सभी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। इनमें शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले गुण होते हैं। नियमित इसका सेवन करने से कई फायदे मिल सकते हैं जैसे,

गर्मी को दे मात

यह देसी ड्रिंक तपती-गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए प्राकृतिक कोल्ड ड्रिंक है। यह एक स्वस्थ ड्रिंक है, जो आपको सोडा-कोला की तुलना में अधिक ठंडक प्रदान कर सकती है।

पाचन क्रिया बनाए मजबूत

जिन लोगों को गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके 1-2 बार सेवन से ही आपको लाभ दिखने लगेगा।

इम्यूनिटी बढ़ाए

यह एक प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है। इसका नियमित सेवन करने से गर्मियों के दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।

पानी की कमी से बचाए

गर्मी के मौसम में अगर हाइड्रेट रहना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन जरूर करें। यह पानी की कमी को दूर करने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करेगा।

शरीर में लाए ताजगी

ये देसी ड्रिंक पीने के बाद आप रिलैक्स और ऊर्जावान महसूस करते हैं। इसका रिफ्रेशिंग टेस्ट आपको तरोताजा महसूस कराता है। साथ ही, यह उल्टी-दस्त की समस्या दूर करने में भी लाभकारी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article