Benefits Of Bael Ka Sharbat In Hindi: बेल को गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है। पोषण और कूलिंग गुणों से भरपूर यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है। इस अद्भुत फल में आवश्यक अमीनो एसिड, फाइटोकेमिकल्स, कई जरूरी विटामिन, कैल्शियम, फाइबर और फास्फोरस आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, बेल में फ्लेवोनोइड टैनिन और कूमारिन नामक केमिकल भी होते हैं। अगर गर्मियों में नियमित इस फल का सेवन किया जाए तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन खाने से भी कहीं अधिक फायदे आपको बेल का जूस या शरबत पीने से मिल सकते हैं। यह गर्मियों के लिए एक नेचुरल कूलिंग ड्रिंक है, जो गर्मी के मौसम में होने वाली कई गंभीर समस्याओं से आपको बचाती है। गर्मियों में बेल का शरबत पीने के फायदे क्या-क्या होते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
गर्मियों में बेल का शरबत पीने के फायदे - Benefits Of Bael Ka Sharbat In Hindi
शरीर रखे कूल और एनर्जेटिक
बेल का शरबत पीने से शरीर शरीर को ठंडक मिलती है। यह गर्मियों की थकान को दूर करता है। इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
पाचन क्रिया रखे दुरुस्त
यह शरबत आंतों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे पीने से आंतों की सूजन कम होती है और आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। यह पेट की गर्मी को शांत करता है और पेट के छाले भी ठीक करता है। इसे पीने से अपच, पेट में गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग आदि जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं।
इम्यूनिटी मजबूत होती है
नियमित बेल का शरबत पीने से शरीर की रोगों के खिलाफ लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। यह मौसमी एलर्जी, संक्रमण और सर्दी-जुकाम, वायरल फ्लू आदि जैसी समस्याओं से आपको बचाता है।
डिहाइड्रेट होने से बचाए
यह कूल और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने का भी एक बेहतरीन तरीका है। यह गर्मियों डिहाइड्रेशन के कारण होने वाली समस्याएं जैसे चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐंठन, उल्टी-दस्त, किडनी से जुड़ी समस्याओं आदि को दूर रखता है।
शरीर की सूजन करे कम
शरीर में सूजन बढ़ाने से कई गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है। बेल के शरबत में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर सूजन कम करते हैं और गंभीर रोगों के खतरे को दूर करते हैं।
लू लगने से बचाए
गर्मियों में गर्म हवाओं की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। इसकी वजह से शरीक का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है, साथ ही उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं भी होती हैं। बेल का शरबत पीने से गर्म हवाओं के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। यह लू लगने से बचाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
