हेल्थ

Oiling Belly Button: नाभि में इस तेल को लगाने से स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर, जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 5, 2023, 08:10 AM IST

Oiling Belly Button: नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है। इसमें तेल लगाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। नाभि में तेल लगाने से स्किन से लेकर हेयर प्रॉब्लम तक से छुटकारा मिलता है। आपने कई बार देखा होगा कि नाभि खिसकने की वजह से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

Image

नाभि में तेल लगाने के फायदे

Oiling Belly Button: नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है। इसमें तेल लगाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। नाभि में तेल लगाने से स्किन से लेकर हेयर प्रॉब्लम तक से छुटकारा मिलता है। आपने कई बार देखा होगा कि नाभि खिसकने की वजह से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसके खिसकने से पाचन तंत्र बिगड़ जाता है और दस्त की समस्या पैदा होती है। इसे ठीक करने के लिए लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। हालांकि ये बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि नाभि में तेल लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर होती है। नाभि में तेल लगाने से ड्राई स्किन (Dry skin), ड्राई लिप (dry lip), हेयर फॉल (hair fall), पिंपल (pimple) जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

नाभि में तेल के फायदे - Nabhi mein tel lagane ke fayde in hindi

फटे हुए होंठों से दिलाए छुटकारा

अगर आप फटे हुए होंठों से परेशान हैं तो रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाएं। ऐसा करने से फटे और ड्राई होंठों की समस्या से तुरंत छुटकारा मिलता है।

ग्लोइंग स्किन

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में बादाम का तेल लगाएं। ऐसा करने से रिंकल्स की समस्या दूर होगी और साथ ही चेहरे पर निखार आएगा।

स्किन प्रॉब्लम करे दूर

अगर आप कीले, मुंहासे, दाग घब्बे से परेशान हैं तो नाभि में तेल लगाना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में नीम का तेल (Neem oil) काफी फायदेमंद साबित होता है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको जल्द फायदा दिखेगा।

हेयर फॉल कम करे

वहीं नाभि में नारियल का तेल लगाने से प्रजनन क्षमता मजबूत होती है। इससे बालों का झड़ना कम होता है। नारियल तेल एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है जो नाभि को साफ कर इंफेक्शन से बचाता है।

स्ट्रेस करे दूर

नाभि में तेल लगाने से स्ट्रेस लेवल भी दूर होता है। ऐसे में रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article