Benefits Of Almond And Cashew With Milk: दूध एक ऐसा सुपरफूड है जिसका सेवन अधिकांश लोगों द्वारा किया जाता है। बस जिन लोगों को लैक्टोज से एलर्जी रहती है, उन्हें इसके सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। नहीं, बच्चे के जन्म से लेकर जीवनभर व्यक्ति को दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी और डी आदि जैसे जरूर पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। साथ ही, यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह आपके शरीर को बुढ़ापे तक मजबूत और ताकतवर बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए रोज एक गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है। वहीं, दूध में अगर आप कुछ और चीजें भी मिला दें तो इससे दूध के फायदे और भी अधिक बढ़ जाते हैं।
आमतौर पर दूध के साथ में लोग चुटकीभर हल्दी मिलाकर पीते हैं। हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो गंभीर बीमारियों के उपचार और उनसे बचाव में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, हल्दी के अलावा भी ऐसी कई चीजें जिनका दूध के साथ सेवन करने से सेहत को चमत्कारी फायदे मिलते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
दूध में ये चीजें मिलाकर पीने से मिलेंगे फायदे
आपको बता दें कि अगर आप दूध में काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट उबालकर इनका साथ में सेवन करेंगे तो यह कॉम्बिनेशन शरीर की फौलादी ताकत देने में आपकी बहुत मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि काजू-बादाम में हेल्दी फैट्स, विटामिन ई, कैल्शियम और डाइट्री फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। जो एक मजबूत शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। अगर आप रोज 4-5 बादाम और काजू दूध में उबालकर खाएंगे तो इससे सेहत को गजब फायदे मिलेंगे।
दूध में काजू-बादाम मिलाकर खाने के फायदे - Benefits Of Almond And Cashew With Milk In Hindi
- इन्हें खाने से दिमाग तेज होता है।
- हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती है।
- शरीर फौलाद की तरह मजबूत बनता है।
- दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की समस्या नहीं होती है।
- रात में नींद अच्छी आती है।
- शरीर में खून की कमी से बचाव होता है।
- शरीर का वजन कंट्रोल रहता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
