हेल्थ

वजन घटाना हो या नींद की परेशानी, रोज पिएं तेजपत्ते की चाय और देखें सेहत में बदलाव

  • Edited by: Vineet
  • Updated Dec 22, 2025, 07:01 AM IST

Tej patta chai ke fayde: तेजपत्ते की चाय स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है। सर्दियों में इसका सेवन मेटाबॉलिज्म तेज करता है, वजन घटाने में मदद करता है और पाचन मजबूत बनाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, तनाव कम करने और अच्छी नींद लाने में भी कारगर मानी जाती है। जानिए तेजपत्ते की चाय बनाने का सही तरीका और इसके स्वास्थ्य लाभ।

Tej patta chai ke fayde

Tej patta chai ke fayde

Tej patta chai ke fayde: भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता सिर्फ खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बनी चाय सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर पर सर्दियों में तेजपत्ते की चाय शरीर को अंदर से गर्माहट देती है और कई छोटी-बड़ी परेशानियों से राहत दिलाती है। आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों का खास महत्व बताया गया है।

तेजपत्ते की चाय बनाने का आसान तरीका

तेजपत्ते की चाय बनाना बेहद सरल है। एक गिलास पानी में दो से तीन तेजपत्ते डालकर उबालें। चाहें तो इसमें अदरक का छोटा टुकड़ा, दालचीनी की स्टिक या थोड़ा सा नींबू रस मिला सकते हैं। इसे पांच से दस मिनट तक उबालने के बाद ढककर रखें और छान लें। स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए इसमें शहद मिलाकर गुनगुना पीना बेहतर माना जाता है।

वजन घटाने में कैसे मददगार है तेजपत्ते की चाय

तेजपत्ते की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है, जिससे शरीर में जमा फैट धीरे-धीरे बर्न होने लगता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट या शाम को इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहने में सहायता मिल सकती है।

पाचन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

इस चाय के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस, अपच व कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करते हैं।

तनाव कम करे और नींद लाने में सहायक

तेजपत्ते की चाय मन को शांत करती है और तनाव कम करने में मददगार मानी जाती है। अनिद्रा से परेशान लोगों के लिए रात के समय इसका सेवन अच्छी नींद लाने में सहायक हो सकता है।

डायबिटीज और त्वचा के लिए भी लाभकारी

यह चाय ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। इसके अलावा, शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में सहायक होने के कारण त्वचा भी साफ और चमकदार बनी रहती है।

तेजपत्ते की चाय को सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। यदि किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो, तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है।

Inputs: IANS

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article