हेल्थ

कमजोर डाइजेशन से हैं परेशान? ये 5 आयुर्वेदिक बूटियां बन सकती हैं रामबाण, कुछ भी खाते ही पेट की गड़बड़ का करेंगी इलाज

Ayurvedic Herbs To Improve Digestion Naturally In Hindi: अगर आप भी खाते ही गैस, अपच या पेट फूलने जैसी समस्या से जूझते हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की बताई ये 5 शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां आपकी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। जानें कैसे अजवाइन, जीरा, सौंफ, सूठ और हींग आपके पेट के लिए बन सकते हैं रामबाण।

Image

Ayurvedic Herbs To Improve Digestion

Ayurvedic Herbs To Improve Digestion Naturally In Hindi: क्या आपको भी कुछ भी खाते ही पेट में भारीपन, गैस, या जलन की शिकायत होने लगती है? दिन की शुरुआत बिना फ्रेश हुए होती है और सारा दिन आलस या थकावट बनी रहती है? अगर हां, तो ये साफ इशारा है कि आपकी पाचन शक्ति कमजोर हो चुकी है। आयुर्वेद में इसे 'अग्नि' कहा जाता है, और हेल्थ एक्सपर्ट व आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार भी मानती हैं कि हमारा पेट हमारा दूसरा दिमाग है।

डॉ. दीक्षा के मुताबिक, कुछ आम घरेलू आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आपके डाइजेशन को रोजाना सुधारने में मदद कर सकती हैं। तो अगर आप दवाइयों से नहीं बल्कि नेचुरल तरीके से अपने पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें।

डाइजेशन मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी - Ayurvedic Herbs To Boost Digestion In Hindi

अजवाइन

अजवाइन हर रसोई में होती है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं। खाना खाने के बाद आधा चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लेने से गैस और पेट फूलने की समस्या कुछ ही मिनटों में शांत हो सकती है। ये खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो तैलीय या भारी खाना खाने के बाद पेट में असहजता महसूस करते हैं।

जीरा

जीरा सिर्फ तड़के तक सीमित नहीं है। डॉ. दीक्षा बताती हैं कि एक चम्मच जीरे को दो कप पानी में उबालकर, उसे आधा करके पीना, खाने के बाद डाइजेशन को एक्टिव करता है। ये तरीका शरीर की पाचन अग्नि को तेज करता है और भोजन को सही से पचाने में मदद करता है।

सौंफ

सौंफ का सेवन आप अक्सर भोजन के बाद स्वाद के लिए करते होंगे, लेकिन इसमें छुपे फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे। आधा चम्मच सौंफ चबाने से न सिर्फ मुंह की दुर्गंध जाती है, बल्कि पेट की जलन और एसिडिटी भी शांत होती है। ये डाइजेशन को धीरे-धीरे सुधारने वाला सरल उपाय है।

शुंठी

शुंठी यानी सुखा हुआ अदरक, जिसे एक चुटकी गुनगुने पानी में मिलाकर खाने से पहले लेने से पाचन अग्नि मजबूत होती है। ये उपाय खासतौर पर ठंडी तासीर वाले लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनका पेट अक्सर भारी बना रहता है और जिन्हें जल्दी भूख नहीं लगती।

हींग

हींग का नाम सुनते ही आंखों के सामने उसकी तीखी खुशबू आ जाती है, लेकिन इसका फायदा और भी बड़ा है। एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी या घी में मिलाकर खाने से पहले लेने से पेट के मरोड़, गैस और आम (toxins) का सफाया होता है। ये नाड़ी संचार को दुरुस्त करता है और डाइजेशन को हल्का रखता है।

एक्सपर्ट की सलाह

डॉ. दीक्षा की मानें तो अगर आपका पाचन लंबे समय से परेशान कर रहा है और हर बार दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है, तो अब समय है प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय अपनाने का। अजवाइन से लेकर हींग तक ये 5 जड़ी-बूटियां न सिर्फ पेट को राहत देती हैं, बल्कि शरीर में ऊर्जा और ताजगी भी लाती हैं। दिन की शुरुआत हल्के और खुशहाल पेट से करना चाहते हैं, तो इन बूटियों को आज से ही अपनी डेली लाइफ में शामिल करें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article