हेल्थ

शुगर के मरीजों के लिए अमृत हैं ये आयुर्वेदिक जुड़ी-बूटियां, हाई ब्लड शुगर को झट से ले आती हैं नीचे

Ayurvedic Herbs to Control High Blood sugar In Hindi: जिन लोगों को शुगर की बीमारी है, उनके लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां बहुत लाभकारी साबित हो सकती हैं। इनकी मदद से जल्द शुगर को कंट्रोल में लाया जा सकता है। बस आपको सही तरीके से इनका सेवन करना है। यहां जानें इनके बारे में..

Image

Ayurvedic Herbs to Control High Blood sugar In Hindi

Ayurvedic Herbs to Control High Blood sugar In Hindi: जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर यानी डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक है। आपको बता दें कि अगर उनक ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है, तो इसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह चक्कर आना, बेहोशी, नर्व डैमेज होने, नेचुरोपैथी और हृदय रोग आदि जैसी समस्याओं का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। जिन लोगों को शुगर की बीमारी होती है वे इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कैसे रखें?

आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में आपके लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां बहुत लाभकारी साबित हो सकती हैं। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं जिन्हें शुगर को कंट्रोल रखने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है। अगर आप सही तरीके से इन्हें अपने रूटीन का हिस्सा बना लें, तो ये आपके ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल में ला सकती हैं। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खास जड़ी-बूटियां बताई हैं, जो शुगर के मरीजों के लिए अमृत से कम नहीं हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

कौन सी जड़ी बूटी ब्लड शुगर को जल्दी कम करती है - Which Ayurvedic Herb Reduce Blood Sugar Level In Hindi

आंवला (Amla)

इस आयुर्वेदिक फल में विटामिन सी, टैनिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाने और थकान को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद क्रोमियम शुगर स्पाइक को कंट्रोल करता है। यह कार्बोहाइड्रेट के मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में मदद करता है और शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है। आप इसका सेवन कई तरह से कर सकते हैं। फल, जूस, पाउडर, कैंडी आदि के रूप में इसे ले सकते हैं। आप 15 मिलीलीटर आंवले के रस में 1 चुटकी हल्दी मिलाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसके अलावा, आंवला और हल्दी पाउडर बराबर मात्रा में मिलाएं और 1 चम्मच सुबह या रात को खाली पेट लें।

हल्दी (Turmeric)

आयुर्वेद के अनुसार, डायबिटीज मेलिटस के इलाज में हल्दी के बराबर कोई जड़ी-बूटी या दवा नहीं है। इसमें करक्यूमिन होता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है, ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज करता है और इसके रेजिस्टेंस को कम करके इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है। यह वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन में भी मदद करता है। आप इसका सेवन आंवला के साथ कर सकते हैं।

बिल्व पत्र स्वरस

यह अधिक पेशाब को कंट्रोल करता है। यह सूजन को कम करने में मददगार है। साथ ही, अग्नाशय को इंसुलिन के बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित करता है। इससे शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। आप इसका सेवन 5 ml सुबह और शाम गर्म पानी के साथ।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article