हेल्थ

पेशाब करने में हो रही परेशान, रुकावट के साथ महससू होती है जलन, तो ये खास ड्रिंक बन सकती है रामबाण इलाज

Ayurvedic Drink For Burning Sensation Relief In Urine: अगर पेशाब करते समय जलन या रुकावट महसूस हो रही है तो एक देसी ड्रिंक आपके लिए रामबाण इलाज बन सकती है। इस ड्रिंक को किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए रामबाण माना जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद कुछ चीजों से यह आसानी से बन जाती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Image

Ayurvedic Drink For Burning Sensation Relief In Urine

Ayurvedic Drink For Burning Sensation Relief In Urine: पेशाब करते समय जलन या रुकावट की समस्या सुनने में मामूली लगती है लेकिन इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। अक्सर गर्मी के मौसम में या जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तब पेशाब में जलन शुरू हो जाती है। कई बार मसालेदार खाना, कम पानी पीना या पाचन बिगड़ने से भी यह दिक्कत हो सकती है। कुछ लोग बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवा लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार एक खास देसी ड्रिंक से इस परेशानी को जड़ से ठीक किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं....

पेशाब में जलन क्यों होती है?

आयुर्वेद के मुताबिक जब शरीर में पित्त दोष बढ़ता है, तब पेशाब करते वक्त जलन या रुकावट की समस्या होने लगती है। पित्त असंतुलन का सीधा असर हमारी किडनी और यूरिनरी सिस्टम पर पड़ता है। यही कारण है कि बहुत से लोग पानी कम पीने या ज्यादा तीखा खाने के बाद इस तरह की परेशानी महसूस करते हैं।

आयुर्वेदिक ड्रिंक जो दिलाए राहत

आपको बता दें एक बेहद आसान ड्रिंक से पेशाब की जलन और रुकावट दोनों से राहत मिल सकती है। इसके लिए धनिया पाउडर, मिश्री और पानी की जरूरत होती है। इन तीनों को मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पीने से यूरिन साफ आता है और जलन भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। यह ड्रिंक शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन सुधारने में भी मदद करता है।

ये ड्रिंक कैसे काम करता है?

धनिया और मिश्री दोनों ही शीतल प्रकृति के माने जाते हैं। ये शरीर के अंदर बढ़े हुए पित्त को संतुलित करते हैं। जब पित्त कम होता है तो पेशाब में जलन, खुजली और रुकावट जैसी समस्याएं भी धीरे-धीरे ठीक होने लगती हैं।

दूसरी जरूरी बातें भी ध्यान में रखें

सिर्फ ड्रिंक से ही नहीं, बल्कि अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे बदलाव करके भी आप इस परेशानी से बच सकते हैं। जैसे दिनभर खूब पानी पीना, बहुत ज्यादा तीखा या तला-भुना न खाना और बार-बार यूरिन रोकने की आदत छोड़ देना। इससे आपकी किडनी हेल्दी रहती है और यूरिन सिस्टम सुचारू रूप से काम करता है।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर जलन के साथ बुखार, बार-बार पेशाब आना या यूरिन में बदबू या खून आ रहा है तो यह सामान्य नहीं है। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि यह यूटीआई या किसी और इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।

ध्यान रखें ये बात

पेशाब में जलन और रुकावट की समस्या को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। आयुर्वेदिक उपाय जैसे कि धनिया-मिश्री वाला देसी ड्रिंक आपके लिए एक आसान, सस्ता और असरदार इलाज हो सकता है। इसके साथ-साथ पानी ज्यादा पिएं और खाने-पीने की आदतों में सुधार लाएं, ताकि भविष्य में यह समस्या दोबारा न हो।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article