Corona Vaccine: भारत में कब आ रही है कोरोना वैक्सीन? 'संडे संवाद' में खुलासा करेंगे हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2020, 11:55 AM IST

corona vaccine in India:कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगा और सरकार की इसको लेकर क्या योजना है, इन सवालों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन संडे को जवाब देंगे।

Corona Vaccine: भारत में कब आ रही है कोरोना वैक्सीन? 'संडे संवाद' में खुलासा करेंगे हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही दुनिया को वैक्‍सीन का ही सहारा है। कोविड के तमाम टीकों पर दुनियाभर में रिसर्च और ट्रायल हो रहे हैं और कई देशों में कोविड के खात्मे के लिए वैक्सीन की खोज का काम जारी है, भारत में भी वैक्सीन को लेकर खासा काम किया जा रहा है। मगर वैक्सीन कब तक आएगा ये बड़ा सवाल है इन सवालों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन संडे को जवाब देंगे।

भारत में बड़े पैमाने पर अलग-अलग कोरोना वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई वैक्‍सीन का फेज 3 का ट्रायल चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा, भारत में कोरोना वैक्सीन के बारे में ज्यादा जानने के लिए रविवार को दोपहर 1 बजे ट्यून कीजिए, हमें कोरोना वैक्सीन कब मिलेगा?

कोरोना वायरस की वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए पोर्टल लॉन्च 

इससे पहले हाल ही में देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने कोरोना वायरस की वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया था जिस पर आपको वैक्सीन से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी। इस पोर्टल को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की देखरेख में तैयार किया गया है जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लॉन्च किया था। इस पोर्टल पर वैक्सीन के बारे में जानकारी उपलब्ध होने के साथ-साथ नैदानिक ​​परीक्षण  और स्थानीय तथा वैश्विक स्तर पर इस क्षेत्र में हुई प्रगति का विवरण होगा।

वैक्सीन विकास की स्थिति के बारे में विस्तृत और पारदर्शी जानकारी के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा, 'पोर्टल वैक्सीन विकास से संबंधित उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, इस क्षेत्र में स्थानीय स्तर और वैश्विक स्तर पर नियमित अंतराल पर प्रगति हुई है। आज, कोविड के समय में, टीका विकास को बहुत ही करीब से देखा जा रहा है। इस लिए, देश में वैक्सीन विकास की स्थिति को प्रदर्शित करना महत्वपूर्ण हो जाता है।'
 

End of Article