Side Effects of Karonda: फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी होता है करौंदा, इन लोगों को करना चाहिए परहेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 06:15 PM IST

Side Effects of Karonda: करौंदे के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। विटामिन सी, के, ई, आयरन और प्रोटीन से भरपूर करौंदा खाने से इन्यूनिटी मजबूत होती है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए करौंदे का सेवन हानिकारक होता है, ऐसे लोगों को करौंदा खाने से परहेज करना चाहिए।

Side Effects of Karonda: फायदेमंद ही नहीं नुकसानदायक भी होता है करौंदा, इन लोगों को करना चाहिए परहेज

Side Effects of Karonda: क्रैनबेरी नाम से जाना जाने वाला करौंदा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वाद में करौंदा बहुत खट्टा होता है। करौंदे में विटामिन सी, ई, के, प्रोटीन और आयरन जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही करौंदा एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। हालांकि, कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जिनमें करौंदे का सेवन सेहत सुधारने की बजाय बिगाड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं करौंदे के साइड इफेक्ट्स के बारे में-

करौंदा के जूस के साइड इफेक्ट्स

एलर्जी की समस्या में
जिन लोगों को जल्दी ही एलर्जी हो जाती है, ऐसे लोगों को करौंदे का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, करौंदे में भरपूर मात्रा में सैलिसिलिक एसिड मौजूद होता है, जो एलर्जी का कारण बन सकता है, साथ ही अगर पहले से एलर्जी है तो उसे ज्यादा बढ़ा सकता है।

पेट में सूजन की समस्या
करौंदे में कुछ ऐसे गुण भी होते हैं, जो पेट में सूजन कर सकते हैं। ऐसे में पेट की सूजन की इस समस्या से बचने के लिए करौंदे के सेवन से परहेज होना चाहिए।

डायबिटीज की समस्या में
डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी करौंदे का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, बाजार में उपलब्ध करौंदे के प्रॉडक्ट में शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में करौंदे के इन प्रॉडक्ट के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

किडनी में हो सकते हैं स्टोन
करौंदे के अधिक सेवन से किडनी की पथरी की समस्या हो सकती है। दरअसल, करौंदे में ऑक्सालेट नाम का एक तत्व होता है, जो यूरिन की मात्रा को काफी बढ़ देता है। इससे किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है, साथ ही इससे किडनी में स्टोन की समस्या भी हो सकती है।

गठिया की समस्या
आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों को गठिया यानि जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या होती है, उन्हें भी करौंदे के सेवन से परहेज करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article