Fever diet plan: बुखार आने पर तौबा कर लें इन चीजों से, भूलकर भी न करें सेवन, बिगड़ जाएगी हालत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 08:34 PM IST

Fever Health Diet Plan: मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। बुखार में कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके सेवन से परहेज करना चाहिए।

Fever diet plan: बुखार आने पर तौबा कर लें इन चीजों से, भूलकर भी न करें सेवन, बिगड़ जाएगी हालत

Diet In Fever: मौसम बदलने के साथ शरीर का तापमान भी बदलता है। इस वजह से कई बार व्यक्ति बुखार से पीड़ित हो जाता है। बुखार में शरीर टूट जाता है, तापमान बढ़ जाता है और मुंह का स्वाद बदल जाता है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस समय मौसम में बदलाव आ रहा है। बारिश धूप की वजह से फीवर आना आम बात है। बुखार से जल्दी रिकवर होने के लिए शरीर को अच्छा पोषक तत्व की जरूरत होती है। वहीं कुछ चीजों से तौबा भी करना पड़ता है क्योंकि बुखार के समय कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन करने से तबीयत और बिगड़ सकती हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

दूध व दही का सेवन रोक दें

बुखार में कभी भी डेयरी का प्रोडक्ट नहीं खाना चाहिए। जैसे दूध, दही, पनीर इन चीजों के सेवन से नाक में बलगम बढ़ जाता है। खासकर दूध का सेवन तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि बुखार में शरीर कमजोर हो जाने की वजह से दूध पीना चाहिए, लेकिन दूध का सेवन बुखार में रोक देना चाहिए। इसके अलावा कार्बोनेटेड पेय, चाय, कॉफी व सोडा जैसे पदार्थों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

न खाएं मसालेदार भोजन

बुखार के समय मसालेदार भोजन से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। मसालेदार भोजन गर्म होते हैं। बुखार में शरीर वैसे भी गर्म होता है। बुखार में मसालेदार भोजन से पाचन तंत्र में सूजन आ सकती है और यह कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।

फाइबर पदार्थों से रहें दूर

इसके अलावा बुखार में साबुत अनाज, साबुत गेहूं की रोटी और अनाज जैसे खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिस वजह से यह पाचन तंत्र के तनाव को बढ़ा सकते हैं। बुखार में पाचन तंत्र वैसे भी कमजोर होता है। इस वजह से ऐसी भारी चीजों को पचाने में काफी समय लगता है, इसलिए बुखार में हल्का भोजन ही करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
 

End of Article