Benefits of Kesar: जानिए केसर के ये अचूक फायदे, कैंसर,अनिद्रा समेत इन बीमारियों को करता है दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2020, 12:41 PM IST

Benefits of Saffron: पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल अपनी आखिरी मन की बात में कश्मीरी केसर का जिक्र किया है। जानिए सेहत के लिए केसर के क्या हैं फायदे...

Benefits of Kesar: जानिए केसर के ये अचूक फायदे, कैंसर,अनिद्रा समेत इन बीमारियों को करता है दूर

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में कश्मीर के केसर का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने बताया कि कश्मीरी केसर को GI Tag का सर्टिफिकेट मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्किट में इसे लॉन्च किया गया। 
 
भारत में जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश में केसर की खेती की जाती है। केसर में खनिज और कार्बनिक यौगिक होता है। ये शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करते हुए हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

केसर दांत के दर्द से भी राहत देता है। इसके अलावा केसर अनिद्रा जैसी बीमारी से भी आपको छुटकारा देती है। केसर में काफी कैरोटीनोइड होता है, जो ब्लड और ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में भी मदद करता है। 

Kashmiri saffron gets GI tag | India News - Times of India

प्रेग्नेंसी के दौरान करता है मदद
महिलाओं की प्रेग्नेंसी के दौरान गैस और सूजन जैसी समस्या होता है। केसर का दूध इन समस्या से छुटकारा देने में काफी मदद करता है। इसके अलावा डिप्रेशन जैसी समस्या को भी हल करता है। 

सेक्स लाइफ के लिए भी केसर बेहद फायदेमंद है। अखरोट वाले दूध में मुनक्का, बादाम और केसर मिलाकर पीने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा स्पर्म काउंट को भी बढ़ाता है।

Saffron fields - Srinagar: Get the Detail of Saffron fields on Times of  India Travel

इन बातों का रखें ध्यान 
केसर का सेवन करने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे अहम है कि आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में केसर का सेवन बिल्कुल भी न करें। इससे सिर दर्द, उलटी और मतली, भूख में कमी जैसे साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। 

केसर का दाम: जेब पर भारी पड़ेगी कश्मीरी केसर, 15 फीसदी तक चढ़े दाम | ET  Hindi

दिल की बीमारी के मरीज को केसर के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा बाइपोलर डिसऑर्डर से प्रभावित लोग और प्रग्नेंट महिलाएं केसर का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।       

End of Article