Heavy Bleeding in Periods: पीरियड्स में हैवी फ्लो से लाइफ हो रही है अस्त व्यस्त, ये टिप्स करेंगे हेल्प

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 07:23 PM IST

Heavy Bleeding in Periods: पीरियड्स के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग चिंता का विषय होती है। हैवी फ्लो की वजह से शरीर में आयरन की कमी और कमजोरी हो सकती है। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय करके हैवी फ्लो की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

Heavy Bleeding in Periods: पीरियड्स में हैवी फ्लो से लाइफ हो रही है अस्त व्यस्त, ये टिप्स करेंगे हेल्प

Home Remedies To Stop Heavy Bleeding in Periods: महिलाओं को हर महीने होने वाले पीरियड्स वैसे तो सामान्य और नेचुरल है, लेकिन किसी को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है, तो ये चिंता का विषय है। दअसल, पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग आयरन की कमी, हार्मोन्स में गड़बड़ी और रसौली की वजह से भी हो सकती है। इसलिए पीरियड्स में अगर किसी को बहुत ज्यादा रक्त स्त्राव की समस्या होती है, जिसकी वजह से बार-बार पैड बदलना होता है या फिर पीरियड्स 5 दिन से ज्यादा होते हैं, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। हालांकि, इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी किए जा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

हैवी फ्लो में पानी का सेवन रहेगा फायदेमंद

पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है। इस कमी से बचने के लिए पीरियड्स के दिनों में सामान्य से 2 गिलास पानी ज्यादा पिएं। इस पानी में आप अपने स्वाद के अनुसार ग्लुकोज आदि मिलाकर पी सकती है।

दालचीनी की चाय से मिलेगा आराम

हैवी फ्लो रोकने के लिए दालचीनी की चाय भी काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए एक कप उबले पानी में दालचीनी की एक डंडी डाल दें। अब इसे अच्छे से उबालकर छानने के बाद चाय की तरह पिएं। पीरियड्स के दिनों में रोजाना दालचीनी के पानी के सेवन से हैवी फ्लो की समस्या से जल्दी आराम मिलता है।  

विटामिन सी से भरपूर चीजों का करें सेवन

पीरियड्स के दौरान होने वाले हैवी फ्लो की वजह से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की इस कमी को होने से रोकने के लिए विटामन सी से भरपूर फल खाएं। इससे शरीर आयरन को सोख लेता है। विटामिन सी के लिए आप अंगूर, संतरा, और आंवला का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकली, आम और तरबूज भी खा सकती हैं, फायदेमंद रहेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article