Holi 2021: ये लोग होली पर भूलकर भी न पिएं भांग,इन टिप्स से तुरंत उतर जाएगा नशा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2021, 08:30 AM IST

Bhaang Ka Nasha Utare: होली के मौके पर देश के कई हिस्सों में भांग का सेवन किया जाता है। भांग का नशा शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। जानिए कैसे उतारे भांग का नशा...

Holi 2021: ये लोग होली पर भूलकर भी न पिएं भांग,इन टिप्स से तुरंत उतर जाएगा नशा

नई दिल्ली. होली के त्योहार का रंग पूरे देश पर चढ़ गया है। गुजिया, रंग जहां  होली के अभिन्न अंग हैं। वहीं, कई हिस्सों में बिना भांग और ठंडाई के ये त्योहार अधूरा माना जाता है। हालांकि, यदि भांग का सेवन ज्यादा हो जाए तो ये स्वास्थय के लिए हानिकारक भी हो सकता है। ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर आप इस नशे को उतार सकते हैं।

होली पर अगर आपने भांग पी है तो नशा उतारने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। पानी एक प्राकृतिक डीटॉक्सर है। इसके अलावा आप पानी में नींबू मिलाकर भी पी सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है जो आपका हैंगओवर उतरेगा। 

पानी के अलावा नारियल पानी से भी आप होली का अपना हैंगओवर मिटा सकते हैं। नारियल पानी में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो नशे वाले केमिकल्स को खत्म कर देते हैं। 

न खाएं तला हुआ भोजन
होली पर यदि आपने भांग पी है तो भूलकर भी तले हुए भोजन का सेवन न करें। दरअसल इस तरह का खाना नशे को बढ़ाता ही है। इसके अलावा चाय और कॉफी से भी दूर रहें। कॉफी में कैफीन होता है जो भांग के साथ मिलकर नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।

भांग के नशे के कारण होने वाले सिरदर्द को ठीक करने के लिए पेन किलर का सेवन न करें। यह हानिकारक हो सकता है। वहीं, ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त खाने का सेवन करें। 

ये लोग न करें भांग का सेवन 
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर है उन्हें इस नशीले पदार्थ का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियां से ग्रसित लोगों को भी भांग का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

अगर किसी का पहले से किसी बीमारी का इलाज चल रहा है, उन्हें भी भांग पीने से बचना चाहिए। दरअसल कुछ दवाइयों के साथ भांग का साइड इफेक्ट बढ़ जाता है। वहीं, बच्चे और बुजुर्गों को भी इसका सेवन न करना चाहिए।

End of Article