Thyroid home remedies: थायराइड से राहत के लिए करें ये आसान काम, सजून से भी मिलेगा आराम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 06:32 AM IST

Thyroid home remedies: थायराइड की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी किए जा सकते हैं, जिससे सूजन को कम करने में भी काफी सहायता मिलती है। इसके लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकती हैं। 

Thyroid home remedies: थायराइड से राहत के लिए करें ये आसान काम, सजून से भी मिलेगा आराम

Thyroid home remedies: थायराइड एक ऐसी समस्या होती है, जो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक होती है। थायराइड ग्लैंड हमारी गर्दन के पिछले हिस्से में होती है। 30 की उम्र के करीब इस समस्या के होने की शिकायत होती है। हालांकि, इसके सामान्य लक्षण 50 की उम्र के बाद अधिक देखने को मिलते हैं। जब शरीर मं थायराइड हार्मोन की कमी या अधिकता होती है, तब यह समस्या देखने को मिलती है। वैसे तो इस समस्या से राहत पाने के लिए इलाज किया जा सकता है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से भी आप थायराइड को कम कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

शुगर फ्री डाइट
थायराइड की समस्या से राहत पाने के लिए शुगर फ्री चीजों का ही सेवन करें। दरअसल, थायराइड की समस्या में सूजन भी देखने को मिलती है, जिसकी वजह से एक अन्य थायराइड हार्मोन ट्राई आयोडोथायरोनिन का T4 में रूपांतरण धीमा हो सकता है। इसलिए शुगर वाली चीजों से बचें। 

ग्लूटेन के इस्तेमाल से बचें
ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है। थायराइड से पीड़ित व्यक्ति ग्लूटेन फ्री चीजों का सेवन करें। ग्लूटेन की वजह से डायबिटीज, वजन का बढ़ना और थायराइड जैसी कई बीमारियां हो जाती हैं। ग्लूटेन प्रोटीन आमतौर पर गेहूं, सूजी में अधिक पाया जाता है।

नियमित रूप से करें व्यायाम
हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत जरूरी होता है। इससे न केवल आपकी थायराइड की समस्या दूर होती है, बल्कि पूरी बॉडी फिट और एक्टिव रहती है। रोज एक्सरसाइज करने से अंत: स्त्रावी ग्रंथि कंट्रोल होता है और इससे आपको ताजगी भी महसूस होती है। इसके लिए आप सिंहासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम कर सकती हैं।


थायराइड में सूजन को कैसे करें कम?
यदि आपको सूजन की समस्या है, तो इसके लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, अदरक में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में प्रभावी होते हैं। सूजन दूर करने के लिए 1 कप अदरक की चाय का सेवन करें, आराम मिलेगा।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article