Diet Tips & Diet Plan: बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर कमजोर होने लगता है और ऐसे में शरीर का खास ध्यान रखने के लिए अच्छे खान-पान की बेहद जरूरत पड़ती है। अगर खानपान अच्छा नहीं होगा तो शरीर बीमारियों से लड़ने लायक नहीं बन पाएगा। इसके लिए आपको भरपूर भोजन पानी और एक्सरसाइज अपनी डेली रूटीन में शामिल करना होगा, तभी आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व बीमारियों से लड़ने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन व खनिज की भरपूर मात्रा को शामिल करना चाहिए। इन पोषक तत्वों की वजह से आप बढ़ती उम्र में अपने शरीर को मजबूत व बीमारियों से लड़ने लायक बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं डाइट प्लान में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
ड्राई फूड्स का जरूर करें सेवन
40 से अधिक उम्र के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान देना चाहिए। इस उम्र में ही कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर लेती है। ऐसे में खानपान में ड्राई फूड्स जरूर शामिल करना चाहिए। बादाम, पिस्ता, अखरोट, अंजीर व खजूर आदि अपनी डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। इसका सेवन रोज सुबह ब्रेकफास्ट में करना फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, फैटी एसिड, विटामिन और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हृदय संबंधी समस्या और कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में मदद करता है और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।
हरी सब्जियों को करें शामिल
इसके अलावा खानपान में हरी सब्जियां, साग को भी जरूर शामिल करना चाहिए। आपने घर के बड़े बुजुर्गों को यह कहते हुए तो जरूर सुना होगा कि हरी सब्जियां खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ऐसे में जब आप खुद 40 की उम्र पार कर जाएं तो अपने डाइट प्लान में पालक, ब्रोकली, गोभी, बैगन जरूर शामिल करना चाहिए। यह हरी सब्जियां कैल्शियम, विटामिन, आयरन व भरपूर मात्रा में प्रोटीन देते हैं जो आपके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है।
पानी की मात्रा बढ़ा दें
इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ-साथ पानी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। भरपूर मात्रा में पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है और शरीर की कोशिकाओं को अच्छे से विकास होता है। पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और किडनी की समस्या भी व्यक्ति को नहीं होती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

