Mango Seeds Benefits: कूड़े में फेंकने से पहले जान लें आम की गुठली के ये चमत्कारी फायदे, रह जाएंगे दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 10:35 PM IST

Mango Seed: गर्मियों में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एक रसीला फल आम बेहद राहत देता है, लेकिन इससे कही ज्यादा फायदा आम की गुठलियों से होता है। जो आपका मोटापा, हृदय रोग आदि जैसी समस्याओं से दूर रखता है।

Mango Seeds Benefits: कूड़े में फेंकने से पहले जान लें आम की गुठली के ये चमत्कारी फायदे, रह जाएंगे दंग

Uses Of Mango Seeds: आम के बिना गर्मियों का मौसम अधूरा माना जाता है। आम स्वाद में तो लजीज होता ही है, लेकिन इसके गुण अनेकों फायदे देते हैं। इतना ही नहीं आम तो आम इसकी गुठलियां भी बेहद लाभदायक होती हैं। बच्चा हो या बूढ़ा आम को हर कोई बड़ी चाव से खाता है लेकिन उसकी गुठली को कूड़े में फेंक देते हैं। जरा ठहरिए क्या आप जानते हैं आम की गुठलियों में कितने फायदे छिपे हैं। आम की गुठली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। 

हृदय रोगों से करता है बचाव
आज के समय में हृदय रोग एक बड़ी समस्या है। जिसका निवारण लोग बनावटी दवाइयों से करना जानते है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम की गुठलियां हृदय रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके लिए आपको आम की गुठली का पाउडर बनाकर इसका सेवन करना होगा।

दस्त की समस्या से मिलेगी राहत
अक्सर लोग बाहर का खाना खाते रहते हैं या घर पर भी कुछ ऐसा भारी भोजन कर लेते हैं, जिससे दस्त लग जाती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की आम की गुठली दस्त को पल भर में ठीक कर देती है। दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए आम की गुठली आपके काम आ सकती है। आम की गुठली को सुखाकर इसका पाउडर बना लें और पेट खराब हो जाने पर पानी के साथ एक चम्मच ले लें।

कालेस्ट्रोल की समस्या होगी दूर
हृदय रोग की तरह कालेस्ट्रोल की समस्या भी आम हो गई है। आम की गुठली कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने में सहायक होती है। आम की गुठली का पाउडर खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। 

पीरियड्स को करेगा नियमित
महिलाओं के लिए पीरियड्स के 4 से 5 दिन बहुत मुश्किल भरे होते हैं। ऐसे में आम की गुठली किसी वरदान से कम नही है। कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है, ऐसे में आम की गुठली का पाउडर मदद कर सकता है। इसके अलावा दर्द में भी राहत मिल सकती है।

वजन कम करने में करता है मदद
मोटापा हर कोई कम करना चाहता है। आम में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अपना वजन कम करने के लिए यह बेहद सरल उपाय है जिसमे आपको न जिम करना होगा ना भाग दौड़ करनी होगी। आम की गुठली का पाउडर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर से पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।

End of Article