Benefits of Kalonji Honey: भारत को मसालों का देश ऐसे ही नहीं कहा जाता है। दरअसल, भारतीय रसोई में पाया जाने वाला हर एक मसाला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा ही एक मसाला है कलौंजी। इसके छोटे-छोटे बीज शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमटी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो कई तरह की समस्याओं को दूर करने में कारगर होते हैं। यदि कलौंजी के बीज को शहद में मिलाकर खाली पेट खाया जाए, तो इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ कमाल के फायदों के बारे में, तो चलिए जानते हैं-
खाली पेट शहद और कलौंजी खाने के फायदे
गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है
यदि कलौंजी को शहद में मिलाकर खाली पेट खाया जाए, तो इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। दरअसल, खराब खान-पान की आदतों की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिसे पिघलाने और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में कलौंजी काफी फायदेमंद होती है।
कब्ज की समस्या को दूर करता है
अक्सर डायबिटीज की समस्या में लोगों को कब्ज की परेशानी भी बन जाती है। ऐसे में शुगर लेवल भी काफी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में खाली पेट शहद और कलौंजी का सेवन कब्ज को दूर करने में कारगर होता है। साथ ही इसके सेवन से डायबिटीज की समस्या में भी राहत मिलती है।
एक्ने कम करता है
शरीर में खून में गंदगी होने की वजह से चेहरे पर एक्ने की समस्या होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए खाली पेट शहद और कलौंजी का सेवन करना लाभकारी रहेगा। इससे शरीर डिटॉक्स होता है साथ ही खून भी साफ होता है, जिससे एक्ने की समस्या दूर होती है।
जोड़ों के दर्द में कारगर
जिन लोगों को घुटने के दर्द की समस्या होती है, उनके लिए भी कलौंजी काफी कारगर होती है। दरअसल, कलौंजी एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, घुटनों के दर्द से आराम दिला सकता है। साथ ही जिन लोगों को गाउट की समस्या होती है, उनके लिए भी ये शहद और कलौंजी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

