Apple Juice: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है सेब का जूस, एक बार आजमाएं जरूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2020, 10:16 PM IST

Apple Juice Benefits: सेब का जूस में कई बीमारियों को दूर भगाने के लिए चमत्कारिक उपाय है। इसमें पाए जाने वाले जरूरी पोषण शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। 

Apple Juice: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है सेब का जूस, एक बार आजमाएं जरूर

कई लोग सेब खाने के बजाय उसका जूस पीना पसंद करते हैं। बता दें कि सेब में कई ऐसे जरूरी पोषण होते हैं, जो शरीर के लिए काफी आवश्यक होते हैं। अगर आप सेब नहीं खाना पसंद करते हैं तो उसका रस निकालकर पिएं। इसका जूस शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट्स,मिनरल और विटामिन की कमी को पूरा कर देता है। बता दें कि बीमारियों को दूर रखने के साथ ही सेब का जूस की मदद से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। अगर आप गर्मी में जूस पीना पसंद करते हैं तो अपने डायट में सेब के जूस को शामिल कर सकते हैं।

सेब का जूस पीने से होते हैं ये फायदे

हृदय को बनाएं स्‍वस्‍थ- सेब के रस में पोटेशियम पाए जाते हैं, रोजाना इसके सेवन से आप हृदय को स्वस्थ बना सकते हैं। जेब के रस में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड और पॉलीफेनोल जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद है। मार्केट में एप्पल जूस आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन उचित पोषण के लिए घर पर एप्पल का जूस बनाएं।

अस्थमा से मिलेगी राहत- फ्लेवोनॉयड सुपर एंटीऑक्सिडेंट हैं जो अस्थमा से बचाव करता है। रिसर्च के मुताबिक यह फेफड़ों को मजबूत बनाता है और उसे सही रूप में काम करने में मदद करता है। बेहतर परिणाम के लिए रोजाना जेब का जूस पिएं।

डिटॉक्स के लिए है बेहतर ऑप्शन- एसिडिटी / टॉक्सिन्स और लिवर से अपशिष्ट पदार्थों को निकालता है सेब का जूस। सेब के छिलके में पैक्‍टिन होता है जो कि पाचन क्रिया को दुरुस्‍त करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत- सेब के जूस में बोरोन, विटामिन सी और आयरन होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बता दें कि सेब में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है इसलिए रोज सुबह सेब खाएं या फिर जूस पिएं।

कम करें कोलेस्ट्रॉल- रोजाना सेब का जूस पीने से हृदय को स्वस्थ रहते हैं। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सेब का सेवन करना फायदेमंद होता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल खराब होने से हृदय से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना सेब का जूस पिएं।

कैंसर से रोकथाम- रोजाना सेब का जूस पीने से कैंसर और ट्यूमर जैसी बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं। रोजाना इसके सेवन से फेफड़ों में होने वाले कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर समझा जाता है।

कब्ज से दिलाए राहत- पेट साफ नहीं होने के कई कारण होते है, जिनमें से एक है कब्ज की समस्या है। कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना सेब का जूस पिएं, इसमें मौजूद सोरबिटॉल तो इससे राहत दिलाता है।

End of Article