हेल्थ

Child Thumb Sucking Habit: बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत से हैं परेशान, छुटकारा पाने के लिए आज ही आजमाएं ये तरीके

Child Thumb Sucking Habit: बचपन में ज्यादातर बच्चों को आपने अंगूठ चूसते हुए जरूर देखा होगा, लेकिन जब वह थोड़े बड़े हो जाते हैं तो उनकी ये आदत बनी रहती है। काफी मना करने के बावजूद वह अंगूठा चूसना नहीं छोड़ते।

Image

Child Thumb Sucking Habit: इन तरीकों से छुड़ाए बच्चे का अंगूठा चूसना।

Child Thumb Sucking Habit: अपने बच्चों (Childrens) को लेकर हर कोई माता-पिता (Parents) काफी चिंतित रहते हैं। बच्चा छोटा हो या बड़ा, माता-पिता को हमेशा उनकी फिक्र रहती है। खासतौर से माता-पिता छोटे बच्चों पर काफी ध्यान देते हैं। बच्चे बचपन में कई ऐसी आदतों को पकड़ लेते हैं, जिन्हें छुड़ाना काफी कठिन काम हो जाता है। बच्चों की ऐसी ही एक आदत होती है अंगूठा चूसना (Thumb Sucking Habit)। बचपन में ज्यादातर बच्चों को आपने अंगूठ चूसते (Thumb Sucking) हुए जरूर देखा होगा, लेकिन जब वह थोड़े बड़े हो जाते हैं तो उनकी ये आदत बनी रहती है। काफी मना करने के बावजूद वह अंगूठा चूसना नहीं छोड़ते। अब ऐसे में बच्चे के माता-पिता के लिए ये एक कठिन काम हो जाता है कि वह अपने लाल की इस आदत को कैसे छुड़ाए। आज इसी को लेकर हम आपके बताते हैं कि आप अपने बच्चे की अंगूठे चूसने की आदत को कैसे छुड़ा सकते हैं।

बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत को ऐसे छुड़ाएं

अंगूठे पर लगाएं कड़वी या खट्टी चीज

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा अंगूठा चूसना छोड़ दे तो आपको उसके अंगूठे पर कोई कड़वी या फिर कोई खट्टी चीज लगानी चाहिए। ऐसा करने से बच्चा अंगूठा चूसना छोड़ दे। हालांकि ध्यान रहे कि आप उसके अंगूठे में जो चीज भी लगाएं, वह उसकी सेहत के लिए हानिकारक न हो।

बच्चे को काम में रखें बिजी

अगर आपक बच्चा अंगूठा चसूना नहीं छोड़ रहा है तो आप उसे काम में बिजी कर दें। काम में बिजी करने से वह अंगूठा नहीं चूसेगा और धीरे-धीरे उसकी ये आदत छूठ जाएगी।

अंगूठे पर लगाए थंब गार्ड

बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत को छुड़ाने के लिए आप अंगूठे पर थंब गार्ड या फिर कुछ प्रटेक्टिव कवरिंग लगा सकते हैं। ऐसा करने से बच्चा अंगूठा नहीं चूसेगा।

प्यार से बच्चे को समझाएं

जब भी आप बच्चे को अंगूठा चूसते देखें तो उसे प्यार से बताएं कि ऐसा करने से पेट में कीड़े हो सकते हैं। कीड़ के डर से बच्चा शायद अंगूठा चूसना छोड़ दे।

बच्चे को न छोड़ें अकेला

कई बार बच्चे अकेले होने पर अंगूठा चूसने लगते हैं। ऐसे में आपको बच्चों को अकेला बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम... और देखें

End of Article