हेल्थ

Amrood Ke Fayde: अमरूद खाने के फायदे, मर्दों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों माना जाता है जादुई फल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 12:51 PM IST

Amrood Khane Ke Fayde in Hindi (अमरूद खाने के फायदे): अमरूद का स्वाद जितना जबरदस्त होता है, उसको खाने से उतने ही बेहतरीन फायदे भी मिलते हैं। विटामिन सी और फाइबर से भरपूर से फल मर्दों, महिलाओं और बच्चों के लिए समान रूप से फायदेमंद है। यहां देखें अमरूद खाने के फायदे हिंदी में।

Image

amrood ke fayde in hindi

Amrood Khane Ke Fayde: स्वाद में खट्टा मीठा और पोषण से भरपुर अमरूद (Guava) सर्दियों में मिलने वाला आम फल है। आप इसे सड़क के किनारे, सब्जी मंडी में देख सकते हैं। लोग घर पर भी अमरूद का पेड़ लगाते हैं, आसानी से लगने वाला और जल्दी फल देने वाला यह पेड़ बहुत सामान्य है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद खाने से हमारे शरीर को कितने फायदे (Guava Benefits in Hindi) होते हैं।

अगर आप रोजाना एक अमरूद खाते हैं तो आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। अमरूद (Amrood Benefits) में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन के होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे यह पेट की कई सामान्य बीमारियों को ठीक करता है। आइए जानते हैं अमरूद खाने (Amrood ke Laabh) से आपको क्या फायदे मिलते हैं।

Amrood Ke Fayde Hindi mein

1. पाचन को करता है ठीक

अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है और हाजमा करता है। अगर आपको पाचन संबंधी कोई भी समस्या है तो हर रोज एक अमरूद जरूर खाना चाहिए।

2. पेट के कीड़े

अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े हैं तो उस अमरूद खिलाना चाहिए। जल्द ही सारे कीड़े खत्म हो जायेगे।

amrood ke fayde in hindi

amrood ke fayde in hindi

3. कब्ज को दूर करता है

अगर आपको कब्ज रहती है तो हर रोज खाली पेट एक अमरूद खाना चाहिए यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को साफ करता है।

4. डायबिटीज में है मददगार

अमरूद फाइबर से भरपुर होता है और इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जो शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है और मौजूद फाइबर शुगर को कंट्रोल करता है।

5. मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है

फाइबर से भरपूर अमरूद शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। हर रोज इसका सेवन करने से मोटापा नहीं बढ़ता।

6. प्रेगनेंसी में भी होता है फायदेमंद

अमरूद में मौजूद विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है जिससे प्रेगनेंसी में शरीर को आयरन की कमी नहीं होती।

7. दांतों के दर्द में भी करता है आराम

अमरूद की पत्तियां चबाने से दांत के दर्द में आराम मिलता है अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो यह उसे भी दूर करता है ।

8. इम्युनिटी बढ़ाए

इसके अलावा हर रोज अमरूद का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तनाव दूर होता है। अपनी डाइट में हर रोज अमरूद का सेवन जरूर करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article