Sapna Choudhary के नए गाने Meri Jaan ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, Bikini में नजर आई कलाकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2020, 08:38 AM IST

Sapna Choudhary new haryanvi song Meri Jaan : होली से पहले जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना 'मेरी जान' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने में कलाकार बिकिनी पहन पूल से न‍िकलती नजर आ रही है।

Sapna Choudhary new haryanvi song Meri Jaan : होली से पहले जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया गाना 'मेरी जान' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस गाने में सपना चौधरी के अलावा कई अन्‍य कलाकार नजर आ रहे हैं, वहीं एक कलाकार बिकिनी पहन पूल से न‍िकलती नजर आ रही है। मोहम्‍मद दानिश ने इस गाने को आवाज दी है जबकि इसके बोल बलकार भट्टी ने ल‍िखे हैं। इस गाने में सपना चौधरी ने डांस नहीं किया है लेकिन यह पूरी कहानी की तरह फ‍िल्‍माया गया है। गाने में सपना चौधरी का दबंग अंदाज भी देखने को मिला। एक लड़की को उसका दोस्‍त ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर दे देता है और उसे कमरे में ले जाते है। इसके बाद सपना चौधरी दबंग अंदाज में पहुंचती हैं और उसे सबक सिखाती हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!