Haryanvi Gana: अंजलि राघव के नए हरियाणवी गाने की सोशल मीडिया पर धूम, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2020, 01:55 PM IST

रुचिका जांगिड और अमनराज गिल का नया हरियाणवी गाना सासरे ना जाऊंगी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो साॅन्ग में अंजलि राघव ने बहू का किरदार निभाया है।

Haryanvi Song: अपनी आवाज की वजह से सबके दिलों पर‌ छा जाने वालीं रुचिका जांगिड़ का मजेदार हरियाणवी गाना सासरे ना जाऊंगी रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने में रुचिका जांगिड के साथ अमनराज गिल ने बहुत ही इंटरेस्टिंग रैप किया है। गाने में अंजलि राघव बहू का किरदार निभा रही हैं जो अपने पियक्कड़ पति नितिन से परेशान होकर अपने मायके आ गई हैं। गाने में देखा जा सकता है कि उनके पति उन्हें वापस ले जाने के लिए आते हैं लेकिन अपने ससुर के साथ बैठकर वह वहां भी शराब पीने लगते हैं। यह देखकर अंजली राघव और नाराज हो जाती हैं। गाने का एक सीन बहुत मजेदार है जहां अंजलि राघव की मां लाठी लेकर अपने पति को डराती हैं उनसे प्रेरित होकर अंजलि भी लाठी उठा लेती हैं। लाठी के डर से नितिन उनकी बात मान लेते हैं। झगड़ा ना करने के लिए मना करने पर भी अंजली और नितिन पूरे रास्ते झगड़ा करते रहते हैं। यह गाना बहुत मजेदार है, आपको यह गाना जरुर सुनना चाहिए। गाने का लिरिक्स स्वर्गीय श्री रामकुमार जुआन वाले ने लिखा है और म्यूजिक अमनराज गिल ने दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!