हरियाणवी गाने खाट को यूट्यूब पर करीब दो करोड़ बार देखा जा चुका है। इस गाने को गजेंद्र फोगाट ने गाया है और इसके वीडियो में अजय हुड्डा और अनु कादयान नजर आ रहे हैं। गाने के बोल अजय ने ही लिखे हैं जबकि म्यूजिक मिस्टर बूटा का दिया हुआ है। वीडियो को कुलदीप राठी ने डायरेक्ट किया है। गाने में लड़की जब कहती है कि उसको अंग्रेजी बोलने वाला लड़का चाहिए तो अजय हुड्डा उसे अपनी खूबियां बताते हैं। गाना जनवरी 2019 में रिलीज हुआ था।
End of Article
