समंदर किनारे सपना चौधरी ने दिखाया डांस का जलवा, देसी गर्ल का वेस्‍टर्न अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2021, 09:17 AM IST

जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी समंदर किनारे मस्‍ती करती नजर आ रही हैं। वेस्‍टर्न आउटफ‍िट में बीच पर डांस करते हुए सपना चौधरी का वीडियो धूम मचा रहा है।

समंदर किनारे सपना चौधरी ने दिखाया डांस का जलवा, देसी गर्ल का वेस्‍टर्न अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों छुट्टी मना रही हैं और समंदर किनारे मस्‍ती करती नजर आ रही हैं। अक्‍सर सूट सलवार में नजर आने वाली सपना चौधरी का वेस्‍टर्न आउटफ‍िट में बीच पर डांस करते हुए वीडियो धूम मचा रहा है। ये वीडियो खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है जोकि वायरल हो गया है। फैंस इस अंदाज को देख सपना चौधरी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सपना चौधरी ने अपने वैकेशन का एक वीडियो और कुछ फोटोज साझा किए हैं। वीडियो में सपना चौधरी समंदर की लहरों का आनंद लेते हुए डांस कर रही हैं, वहीं फोटोज में वह कातिलाना पोलज दे रही हैं। देसी गर्ल सपना चौधरी का लुक भी काफी शानदार लग रहा है। सपना फ्लोरल प्रिंट वाले वन शोल्डर ड्रेस पहनकर बीच पर जबरदस्त डांस मूव्य दिखा रही हैं। सपना का सिजलिंग लुक फैंस के मन को भा रहा है। 

आए ऐसे कमेंट 

सपना चौधरी के डांस वीडियो और उनकी दिलकश तस्‍वीरों ने फैंस का हैरान कर दिया है। फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इंस्‍टाग्राम पर कोई लव इमोज बना रहा है तो कोई हार्ट वाली इमोजी। कोई सपना चौधरी को अपना क्रश बता रहा है। सपना चौधरी के इस वीडियो को 10 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं, वहीं उनकी तस्‍वीरों को लाखों फैंस ने लाइक किया है।

पहले वायरल हुआ था पतली कमर गाना 

इससे पहले सपना चौधरी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वे अपने घर में ही पतली कमर गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में सपना चौधरी पीले रंग के आउटफ‍िट में नजर आई थीं। उनका डांस तो कातिल था ही, लुक भी बेहद दिलकश था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!