यूपी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, युवक ने बाप और दो बहनों को धारदार हथियार से काटकर की नृशंस हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 05:50 PM IST

UP Triple Murder: बागपत में कलयुगी बेटे ने पिता और दो बहनों की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी मां को भी मारने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।

यूपी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, युवक ने बाप और दो बहनों को धारदार हथियार से काटकर की नृशंस हत्या
Photo Credit: Representative Image

UP Triple Murder: उत्तर प्रदेश से स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बड़ौत में रविवार की देर रात एक युवक ने अपने पिता और दो बहनों की गला काटकर हत्या कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि, आरोपी युवक ने प्रॉपर्टी के विवाद में ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया। आरोपी ने विरोध करने पर मां पर भी हमला किया, गनीमत यह रही कि मां बच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, बड़ौत नगर की पट्टी चौधरान की कनिष्क विहार कॉलोनी की गली नंबर चार में यह सनसनीखेज वारदात हुई। रविवार की देर रात युवक ने अपनी दो बहनों और पिता को धारदार हथियार से काट डाला। 

घर में खून से लहूलुहान मिले तीनों के शव

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, तिहरे हत्याकांड की वारदात की सूचना रविवार देर रात लगभग तीन बजे मिली। सूचना मिलते ही सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घर में दो बहन और उनके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। सीओ युवराज के अनुसार, बृजपाल (60), ज्योति (24 ) और अनुराधा (17) की हत्या हुई है। 

युवक ने तीनों को धारदार हथियार के काटा

वारदात को रात लगभग सवा दो बजे बृजपाल के बेटे अमर ने धारदार हथियार से अंजाम दिया। इस दौरान मां शशिप्रभा ने घटना का विरोध भी किया, कलयुगी बेटे ने मां को भी मारने का प्रयास किया। सीओ युवराज सिंह ने कहा कि, तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मां शशिप्रभा से वारदात को लेकर जानकारी ली जा रही है, शशिप्रभा ने बताया कि, करीब 2 महीने पहले पिता बृजपाल ने बेटे को प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी बेटे को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!