Ghaziabad: गर्ल्स कॉलेज के समाने स्‍टंट करना युवक को पड़ा महंगा, कुछ घंटों में ही पहुंच गया हवालात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 08:32 PM IST

Ghaziabad Crime: गर्ल्स कॉलेज के बाहर लड़कियों के सामने स्टंट करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ यह कार्रवाई शांति भंग की विभिन्‍न धाराओं में की गई है।

Ghaziabad: गर्ल्स कॉलेज के समाने स्‍टंट करना युवक को पड़ा महंगा, कुछ घंटों में ही पहुंच गया हवालात
Photo Credit: Twitter

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में एक गर्ल्स कॉलेज के बाहर लड़कियों के सामने स्टंट करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गाजियाबाद पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई और कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया। युवक के खिलाफ यह कार्रवाई शांति भंग की विभिन्‍न धाराओं में की गई है।

पुलिस के अनुसार, सिहानी गेट थाना क्षेत्र के अंदर पड़ने वाले एक कॉलेज के सामने छुट्टी के समय एक युवक स्टंटबाजी कर रहा था। उसने लड़कियों के सामने स्टंटबाजी कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

युवक की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं

गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। उसमें एक युवक कॉलेज के सामने छात्राओं की छुट्टी होने पर वहां स्टंट कर रहा था। एसपी सिटी ने कहा कि, इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि, पकड़ा गए युवक का नाम दुष्यंत निवासी ग्राम गिरधरपुर छपरौला जिला गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। आरोपी युवक मूलरूप से बुलंदशहर जिले का रहने वाला है और यहीं पर लंबे समय से परिवार के साथ रहता है। दुष्यंत के पिता टेलर हैं।

एसपी सिटी ने कहा कि, जांच में पता चला है कि, दुष्यंत की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं है। उसका इलाज भी चल रहा है, जिसके चलते हैं उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी ने लोगों को चेतावनी दी कि, लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इस तरह के किसी भी घटना को न दोहराएं, नहीं तो सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!