एक्सप्लेनर्स

PM Modi US Visit: क्या है अमेरिकी स्टेट विजिट, जिसके लिए PM मोदी को आया बाइडन का बुलावा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 21, 2023, 05:38 PM IST

कोई राजकीय यात्रा अक्सर निकटतम दोस्तों और सहयोगियों तक सीमित होती है। ऐसे में क्या हैं पीएम मोदी की इस खासा यात्रा के मायने, समझने की कोशिश करते हैं।

Image

PM Modi US visit

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका की अपनी महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा पर पहुंच गए। मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनकी पहली राजकीय यात्रा (State Visit) होने के बावजूद, यह अमेरिका की उनकी छठी यात्रा है। मोदी 20 जून को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे और अगले दिन वाशिंगटन पहुंच गए। उनकी यात्रा 24 जून को समाप्त होगी। इसके बाद वह मिस्र की पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका से ही रवाना होंगे। पीएम मोदी की इस अहम यूएस दौरे के बीच जानते हैं कि आखिर राजकीय यात्रा यानी स्टेट विजिट क्या होती है।

क्या होती है राजकीय यात्रा?

एक आधिकारिक राजकीय यात्रा तब होती है जब एक राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश में जाने के प्रस्ताव को स्वीकार करता है। जब कोई नेता किसी राजकीय यात्रा पर जाता है, तो जिस देश में वह जा रहा होता है, वहां के राष्ट्राध्यक्ष पूरी यात्रा के लिए उसके आधिकारिक मेजबान के रूप में कार्य करता है। इस तरह की यात्रा के बाद हमेशा मेजबान की ओर से मेहमान का औपचारिक स्वागत किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी प्रथम महिला जिल बाइडन की ओर से राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की जाएगी। कोई राजकीय यात्रा अक्सर निकटतम दोस्तों और सहयोगियों तक सीमित होती है। इसलिए, यह दो स्वतंत्र देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों की सबसे मजबूत अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

राजकीय और औपचारिक यात्रा में अंतर

राजकीय यात्रा के उलट आधिकारिक यात्रा में बहुत कम समारोह और कार्यक्रम होते हैं। आधिकारिक रात्रिभोज आधिकारिक यात्रा का हिस्सा हो सकता है, जिसे आधिकारिक कामकाजी यात्रा भी कहा जाता है। हालांकि, यह रात्रिभोज राजकीय रात्रिभोज जितना भव्य नहीं होता है। इसके अलावा देश का प्रमुख (सरकार का प्रमुख नहीं) आम तौर पर राज्य का दौरा करता है। इसलिए, मोदी की यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में प्रधानमंत्री सरकार के प्रमुख के रूप में कार्य करता है और राष्ट्रपति देश के प्रमुख के रूप में कार्य करता है। अमेरिका में राष्ट्रपति देश के राज्य और प्रशासन के प्रमुख के रूप में कार्य करता है।

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से मिल चुके हैं। इसके अलावा वह खगोलशास्त्री और वैज्ञानिक नील डेग्रसे टायसन से भी मिलेंगे। किन-किन प्रमुख लोगों से मिलेंगे मोदी यहां देखें-

1. एलन मस्क

2. नील डेग्रसे टायसन

3. पॉल रोमर

4. निकोलस नसीम तालेब

5. रे डेलियो

6. फालू शाह

7. जेफ स्मिथ

8. माइकल फ्रोमैन

9. डेनियल रसेल

10. एलब्रिज कोल्बी

11. डॉ. पीटर आग्रे

12. डॉ. स्टीफन क्लास्को

13. चंद्रिका टंडन

कौन-कौन भारतीय नेता अमेरिका पहुंचे

पीएम मोदी से पहले अमेरिका द्वारा औपचारिक राज्य अतिथि के रूप में केवल दो भारतीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है। नवंबर 2009 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और जून 1963 में राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन। कुल मिलाकर नौ भारतीय प्रधानमंत्रियों ने अमेरिका की यात्रा की है। पीवी नरसिम्हा राव दो बार, अटल बिहारी वाजपेयी और जवाहरलाल नेहरू चार बार, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तीन बार, मोरारजी देसाई और आईके गुजराल एक बार अमेरिका यात्रा पर गए हैं। हालांकि मनमोहन सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आठ बार अमेरिका का दौरा किया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article