what is LED OLED or QLED Display: अगस्त के महीना शुरू होते ही ई-कॉमर्स वेबसाइट में सेल और डिस्काउंट ऑफर्स की भी शुरुआत हो गई है। दोनों ही प्लेटफॉर्म में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर होम अप्लायेंसेस तक में भारी छूट दी जा रही है। अगर आप अपने घर के लिए एक बड़े साइज का स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अमेजन और फ्लिपकार्ट से आप हैवी डिस्काउंट के साथ स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं तो आपको LED, OLED, Amoled और QLED डिस्प्ले पैनल के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए।
बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्ट टीवी वेब सीरीज, मूवी या फिर किसी और तरह के वीडियो स्ट्रीमिंग करने का एक अलग मजा है। पिछले कुछ सालों में टीवी की टेक्नोलॉजी में बहुत बड़ा बदलाव आया है। दूर से देखने में सभी स्मार्ट टीवी हमें एक जैसी ही लगती हैं लेकिन मार्केट में अलग-अलग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाली स्मार्ट मौजूद हैं। कई लोग सिर्फ साइज और कुछ फीचर्स देखकर ही टीवी खरीद लेते हैं लेकिन बाद में उन्हें वो एक्सपीरियंस नहीं मिल पाता जिसकी वो उम्मीद कर रहे थे। आज हम आपको बताने वाले हैं कि LED, OLED, Amoled और QLED डिस्प्ले में क्या अंतर होता है और कौन सा डिस्प्ले बेस्ट है।
OLED डिस्प्ले क्या है?
OLED को ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड्स का शॉर्ट फॉर्म हैं। OLED स्मार्ट टीवी दूसरे LCD पैलन वाले स्मार्ट टीवी से बहुत ही अधिक अलग होते हैं। OLED डिस्प्ले में किसी भी तरह के बैकलाइट की जरूरत नहीं पड़ती जिसकी वजह से डिस्प्ले में पिक्चर क्वालिटी बेहतरीन मिलती है। OLED पैनल काफी पतले होते हैं इसकी वजह से टीवी का डिजाइन भी काफी स्लिम होता है। पैनल में हर पिक्सल खुद ही लाइट जनरेट करता है जिसकी वजह से आपको व्यूइंग एंगल बेहतरीन मिलता है। जब जिस पिक्सल को लाइट की जरूरत होती है वह विजिबल होता है और बाकी के पिक्सल इनविजिबल रहते हैं। इस वजह से इस पैनल वाली टीवी में ब्लैक कलर सटीक दिखते हैं। अगर आप स्लीक डिजाइन का स्मार्ट टीवी चाहते हैं तो OLED पैनल की तरफ जा सकते हैं।
QLED डिस्प्ले क्या है?
QLED का फुल फॉर्म क्वांटम डॉट लाइट इमिटिंग डायोड होता है। इस डिस्प्ले पैनल वाले स्मार्ट टीवी LED और LCD पैनल से कहीं ज्यादा बेहतर होते हैं। इस तरह के स्मार्ट टीवी को आप LED टीवी का अपग्रेडेड वर्जन कह सकते हैं। QLED टेक्नोलॉजी में स्क्रीन में पिक्चर दिखाने के लिए एक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया जाता है। इस डिस्प्ले में क्वांटम डॉट्स का प्रयोग किया जाता है। ये डॉट्स छोटे सेमीकंडक्टर नैनो क्रिस्टल होते हैं। इस तरह के डिस्प्ले में आपको ब्राइटनेस अधिक मिलती है। QLED पैनल में आपको कभी भी बर्न इन की प्रॉब्लम नहीं होने वाली क्योंकि इसमें एलईडी लाइट और क्वांटम डॉट्स का इस्तेमाल किया जाता है।AMOLED डिस्प्ले क्या है?
AMOLED का फुल फॉर्म एक्टिव मैट्रिक्स ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड होता है। यह एक प्रकार की डिस्प्ले तकनीक है जो ऑर्गेनिक कंपाउंड का उपयोग करके लाइट जनरेट करती है, जब उनसे इलेक्ट्रिक करंट पास किया जाता है। ऐसे डिस्प्ले में आपको हाई कंट्रास्ट रेशियो के साथ-साथ डीप ब्लैक रंग मिलते हैं। Amoled पैनल में हर एक पिक्सल, लाल, हरा और नीला तीन उप पिक्सल से बना होता है। जब स्क्रीन में को ब्लैक सीन आता है या फिर जब काले रंग की जरूरत होती है तो ये तीनों उप पिक्सल पूरी तरह से बंद हो जाते हैं। एमोलेड स्क्रीन में आपको हाई रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे ग्राफिक्स ज्यादा स्मूथ और रियलिस्टिक लगते हैं।
LED डिस्प्ले क्या है?
LED का मतलब लाइट इमिटिंग डायोड कहा जाता है। इस डिस्प्ले की क्वालिटी काफी हद तक LCD जैसी ही होती है। LCD पैनल में फ्लोरोसेंट लैंप होता है जबकि एलईडी में LED लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है। बिजली खर्मच के मामले में एलईडी पैनल एलसीडी से ज्यादा अच्छे होते हैं। एलईडी पैनल में आपको LCD के मुकाबले बेहतर कलर्स देखने को मिलते हैं।
